Easy Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर रंग-बिरंगी रंगोली घर के मुख्य दरवाजे की खूबसूरती बढ़ा देती है. लेकिन अगर आप पहली बार रंगोली बनाने जा रही हैं, तो मुश्किल डिजाइन देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है.
कुछ ऐसे आसान डिजाइन भी हैं, जिन्हें बनाने के लिए आपको ड्राइंग में माहिर होने की जरूरत नहीं है. बस थोड़े से रंग, चॉक और कुछ मिनटों का समय निकालकर आप अपने घर के दरवाजे को खूबसूरत बना सकती हैं.
1. पांच गोलों वाली रंगोली (Easy Diwali Rangoli Designs)
- यह डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले चॉक से एक बड़ा गोला बनाएं.
- अब इसके बीच में एक छोटा गोला बनाकर उसमें अलग रंग भरें.
- इसके बाद बड़े गोले के चारों ओर चार छोटे गोले बनाएं.
- हर गोले में अलग-अलग रंग भर दें.
- चाहें तो किनारों पर सफेद रंग से छोटे-छोटे डॉट्स बना सकती हैं.

2. चम्मच से बनाएं फूलों वाली रंगोली
- फूलों वाली रंगोली बनाने के लिए पहले जमीन पर एक छोटा गोला बनाएं.
- अब उसके चारों ओर चम्मच की मदद से रंग के छोटे-छोटे ढेर रखें और उन्हें हल्का खींचकर पंखुड़ी का आकार दें.
- इसके बाद बीच में पीला रंग भरें और किनारों पर सफेद डॉट्स बना दें.

3. चार दीयों वाली रंगोली
- सबसे पहले जमीन पर चॉक से एक छोटा गोला बनाएं.
- अब गोले के चारों तरफ चार दीये रखें.
- दीयों के बीच की खाली जगह में रंगों से छोटी-छोटी पंखुड़ियां बनाएं.
- चाहें तो बीच में भी एक दीया रख सकती हैं. इससे कम मेहनत में रंगोली तैयार हो जाएगी.

4. चौकोर रंगोली डिजाइन
अगर आपको गोल डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है, तो चौकोर रंगोली ट्राई करें.
- इसके लिए चॉक से एक बड़ा चौकोर आकार बनाएं.
- उसके अंदर एक छोटा चौकोर बनाकर दोनों के बीच की जगह में रंग भरें.
- अब चारों कोनों पर छोटे फूल या डॉट्स बना दें.
- आप दो या तीन रंगों का इस्तेमाल करके इसे आकर्षक बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, मिनटों में सज जाएगा आंगन
The post दिवाली पर पहली बार बना रही हैं रंगोली? इन आसान डिजाइन्स से करें शुरुआत appeared first on Prabhat Khabar.

