दिग्गज फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनके फैंस भी काफी निराश हैं. संजय की क्राइम स्टोरीज पर अच्छी पकड़ थी और उन्होंने कई क्राइम बेस्ड फिल्में बनाईं. आइए जानते हैं उनकी 5 क्राइम बेस्ड फिल्मों के बारे में जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं.

संजय गुप्ता की एक खासियत थी कि वे अपनी फिल्मों में मल्टीकास्टिंग करते थे और बड़े-बड़े एक्टर्स को कास्ट करते थे. उन्होंने जिंदा फिल्म 2006 में बनाई थी. इस फिल्म में संजय दत्त और लारा दत्ता लीड रोल में थे. वहीं फिल्म में महेश मांजरेकर और सेलीना जेटली भी थीं. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

संजय गुप्ता ने साल 2013 में शूटआउट एट वडाला फिल्म बनाई थी. इस फिल्म में गैंगस्टर मन्या सुर्वे की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. मौजूदा समय में ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

मुसाफिर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म साल 2004 में आई थी. इस फिल्म में अनिल कपूर, संजय दत्त, महेश मांजरेकर और समीरा रेड्डी जैसे कलाकार मौजूद थे. ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

साल 2007 में आई शूटआउट एट लोखंडवाला भी संजय गुप्ता की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त, तुषार कपूर समेत कई सारे कलाकार थे. फिल्म एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है.

मुंबई सागा फिल्म संजय गुप्ता के बाद के कामों में से एक थी. ये फिल्म 2021 में आई थी. ये भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है. फिल्म में सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर और गुल्शन ग्रोवर थे.

