Train Travel Safety Tips: दिवाली और छठ पूजा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं. खासकर दूसरे शहरों में नौकरी या पढ़ाई करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं. इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ रहती है और ट्रेनों में भी आसानी से सीट मिलना मुश्किल हो जाता है.
ऐसे में घर पहुंचने की जल्दी में कई लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो परेशानी का कारण बन सकती हैं. अगर आप भी दिवाली या छठ पूजा पर ट्रेन से घर जाने वाले हैं, तो सफर शुरू करने से पहले कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स (Train Travel Safety Tips) जान लें.
टिकट और जरूरी दस्तावेज पहले से रखें तैयार
- सफर से पहले अपना टिकट, ट्रेन नंबर, कोच और सीट नंबर अच्छी तरह चेक कर लें.
- टिकट का स्क्रीनशॉट मोबाइल में सेव रखें और जरूरत पड़ने पर दिखाने के लिए पहचान पत्र भी साथ रखें.
- स्टेशन निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस और प्लेटफॉर्म नंबर जांच लें.
अपने सामान और मोबाइल का रखें ध्यान (Train Travel Safety Tips)
- त्योहारों में भीड़भाड़ वाली जगहों पर सामान खोने या चोरी होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए अपने बैग को हमेशा नजर के सामने रखें.
- पर्स, मोबाइल और पैसे जैसी जरूरी चीजें बैग की अंदरूनी जेब में रखें.
- बैग को बिना निगरानी के सीट पर छोड़कर न जाएं.
- अगर आप सोने वाले हैं, तो सामान को सुरक्षित तरीके से अपने पास रखें.
- अनजान लोगों को अपना मोबाइल या कीमती सामान संभालने के लिए देने से बचें.
यह भी पढ़ें: मुसीबत में फंस जाएं तो तुरंत डायल करें 112, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें न लें
- ट्रेन में सफर के दौरान कई बार सहयात्री दोस्ताना व्यवहार करते हुए खाने-पीने की चीजें देते हैं.
- लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अनजान लोगों से कोई भी खाद्य पदार्थ या पेय लेने से बचना बेहतर है.
- अपने साथ पानी की बोतल और खाने का सामान रखें.
- अगर ट्रेन में कुछ खरीद रहे हैं, तो भरोसेमंद विक्रेता से ही खरीदें.
भीड़ में बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान
- अगर आप परिवार के साथ सफर कर रहे हैं, तो बच्चों और बुजुर्गों को अकेले भीड़ में न जाने दें.
- स्टेशन पर उतरते समय सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ रहें.
- बच्चों की जेब में परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर और नाम लिखकर रख सकते हैं. इससे अलग होने की स्थिति में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: एक छोटी-सी गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन 6 बातों का रखें ध्यान
The post दिवाली-छठ पर घर जा रहे हैं? ट्रेन में सफर के दौरान इन 4 बातों का रखें ध्यान appeared first on Prabhat Khabar.

