SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली के लिए लोग रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटने लगे हैं। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका संगठन वोट चोरी के खिलाफ लड़ रहे संगठनों का समर्थन करता है, लेकिन गैर-राजनीतिक होने के कारण आधिकारिक तौर पर रैली में शामिल नहीं होगा। रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्षी दल इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुए हैं। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हुए थे।