साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी ऐसी फिल्में हैं जिनका बॉलीवुड में रीमेक बना है. इन फिल्मों को काफी पसंद भी किया जाता रहा है. आइए 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं जो साउथ में पहले बनीं और बाद में उनका बॉलीवुड रीमेक बना.

Hera Pheri Movie

हेरा फेरी को बॉलीवुड की टॉप की कॉमेडी फिल्म माना जाता है. लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगे कि इसकी ऑरिजनल फिल्म रामजी राव स्पीकिंग साल 1989 में ही आ गई थी. इसके 11 साल बाद हेरा फेरी फिल्म रिलीज की गई.

Shehzada Movie

अला वैकुंथपुरमुल्लु फिल्म 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे. इसके 3 साल बाद शहजादा फिल्म आई थी. ये फिल्म ऑरिजनल पार्ट जैसा कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसमें कार्तिक आर्यन ने लीड रोल प्ले किया था.

Baby Jhon

थेरी फिल्म थलपति विजय की एक सक्सेसफुल मूवी थी. ये फिल्म 2016 में आई थी. लेकिन बॉलीवुड में जब इसे 2024 में बेबी जॉन के नाम से बनाया गया तो ये मूवी कोई खास कामियाबी हासिल नहीं कर सकी.

Bhool Bhulaiya

भूल भुलैया तो सभी ने देखी होगी. लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि ये सुपरहिट फिल्म भी साउथ का रीमेक थी. ऑरिजनल फिल्म मणिचित्रथाझु साल 1993 में ही आ गई थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. और इसकी रिलीज के 14 साल के बाद भूलभुलैया फिल्म आई थी.

Drishyam Movie (3)

दृश्यम फिल्म का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में आया जिसे काफी पसंद किया गया. इस फिल्म के तीनों पार्ट्स हिट रहे जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आए. लेकिन हिंदी में दृश्यम के बनने से 2 साल पहले ये मलयालम में आ गई थी. इसमें मोहनलाल का लीड रोल था. दोनों ही फिल्में काफी पसंद की गईं.