Bajra Upma Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे. आमतौर पर लोग नाश्ते में पोहा, सूजी का उपमा या दलिया खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप हर दिन एक जैसा नाश्ता करके बोर हो गई हैं, तो इस बार बाजरे से बना उपमा ट्राई कर सकती हैं.

बाजरा फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इससे बना उपमा खाने में स्वादिष्ट लगता है और इसे तैयार करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकती हैं.

बाजरा उपमा बनाने के लिए सामग्री

{"type":"recipeIngredient","text":"1 कप बाजरे का दलिया या दरदरा पिसा बाजरा"}{"type":"recipeIngredient","text":"1 प्याज बारीक कटा हुआ"}{"type":"recipeIngredient","text":"1 टमाटर बारीक कटा हुआ"}{"type":"recipeIngredient","text":"1 छोटी गाजर कटी हुई"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा कप मटर"}{"type":"recipeIngredient","text":"1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा चम्मच राई"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा चम्मच जीरा"}{"type":"recipeIngredient","text":"6-7 करी पत्ते"}{"type":"recipeIngredient","text":"एक चुटकी हींग"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा चम्मच हल्दी"}{"type":"recipeIngredient","text":"स्वादानुसार नमक"}{"type":"recipeIngredient","text":"1-2 बड़े चम्मच तेल या घी"}{"type":"recipeIngredient","text":"3 कप पानी"}{"type":"recipeIngredient","text":"थोड़ा हरा धनिया"}

Bajra Upma Recipe: ऐसे बनाएं बाजरे का उपमा

{"type":"howToStep","text":"

सबसे पहले बाजरे को अच्छी तरह साफ करके धो लें. अगर आप साबुत बाजरे का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे कुछ घंटे भिगोकर रखना बेहतर रहेगा.

"}{"type":"howToStep","text":"

इसके बाद पानी निकालकर बाजरे को दरदरा पीस लें. बाजार में मिलने वाला बाजरे का दलिया भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें, तो हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब इसमें गाजर, मटर और टमाटर डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. इसके बाद हल्दी और नमक मिलाएं. सब्जियों को हल्का नरम होने दें.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब इसमें बाजरे का दलिया डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें.

"}{"type":"howToStep","text":"

कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि उपमा नीचे चिपके नहीं.

"}{"type":"howToStep","text":"

जब बाजरा और सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं और पानी सूखने लगे, तो गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला लें.

"}

गरमा-गरम बाजरे का उपमा ऐसे करें सर्व

स्वादिष्ट बाजरा उपमा को सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम परोसें. इसके साथ नारियल की चटनी, हरी चटनी या दही भी रख सकती हैं. अगर आपको थोड़ा खट्टा स्वाद पसंद है, तो ऊपर से नींबू का रस डाल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मोमो चटनी, तीखेपन के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद

The post Bajra Upma Recipe: सर्दियों की सुबह नाश्ते में बनाएं बाजरे का उपमा, स्वाद और सेहत का मिलेगा साथ appeared first on Prabhat Khabar.