अमेरिका में राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले तंज पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राहुल गांधी से 4 सवाल पूछे हैं। रिजिजू ने 1962 के भारत-चीन युद्ध, गरीबी और भारत की पुरानी आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था, “कम्प्रोमाइज्ड PM कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता। राहुल गांधी ने APEC समिट की फोटो पोस्ट करके कमेंट किया थ रिजिजू का बयान राहुल गांधी की पोस्ट के बाद आया। राहुल गांधी ने 19 नवंबर 2026 को चीन के शेनझेन में हुई ऐतिहासिक बैठक की तस्वीर X पर साझा की थी। यह बैठक APEC समिट के दौरान हुई थी। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए थे। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा था, “अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस टेबल पर बैठे होते। एक कम्प्रोमाइज्ड PM कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता।” तस्वीर 19 नवंबर 2026 को चीन के शेनझेन की काइलिन विला में ली गई थी। इसमें 2026 APEC समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की पहली त्रिपक्षीय बैठक दिखाई गई थी। इस बैठक में परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और यूक्रेन व ईरान के संघर्षों पर चर्चा हुई थी। यह बैठक तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों और UNSC के स्थायी सदस्यों के बीच हुई थी। भारत APEC का सदस्य नहीं है। बीएल संतोष ने भी राहुल गांधी से सवाल किया राहुल गांधी के बयान के कुछ दिनों बाद BJP के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने भी भारत की वैश्विक मंचों पर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान भारत की UNSC और दूसरे बड़े वैश्विक मंचों पर गैरमौजूदगी पर सवाल किया। संतोष ने कहा, “1947 से 1977, 1980 से 1989, 1991 से 1996 और 2004 से 2014 तक उनकी पार्टी सत्ता में थी। कई बार उसके पास भारी बहुमत भी था। UNSC सहित किस बड़े मंच पर भारत बैठा था?” अमेरिका में राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी की स्पीच पर निशाना साधा। राहुल ने X पर लिखा कि आपने नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जो बड़ी कंपनियां ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करती थीं, उनके लिए तो आपने मैदान ही खत्म कर दिया। राहुल ने ये भी लिखा कि मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं। इससे कीमतें बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है। पीएम मोदी ने गुरुवार को FICCI के कार्यक्रम में कहा था कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई? राहुल ने लिखा- आपकी नीतियों ने तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा राहुल ने ये भी लिखा, 'मोदी जी, लूट तो आपने और आपके दोस्तों ने की है। देश ने इसे देखा है और आज भी देख रहा है। तारीफ नहीं मिली तो बुरा मान गए? आप कहते हैं कि वे इतने भूखे हैं कि अपना पेट भी नहीं भर सकते। बहुत खूब। पूरा देश जानता है कि यह भूख किसकी है। हवाई अड्डे, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें- सब कुछ उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने कितनी नौकरियां पैदा कीं? आपकी नीतियों ने किसी को भी तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा- न उद्योगपतियों को, न छोटे व्यापारियों को, न महंगाई से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग को, और न ही बेरोजगार युवाओं को। अब जो भी समर्थक आपके पास बचे हैं, उन्हीं से अपनी तारीफ करवा लीजिए और उनसे थालियां बजवा लीजिए।' राहुल के बयान पर CAIT ने जताई नाराजगी कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल के आरोपों को राजनीतिक दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि ये बयान देश के व्यापारिक समुदाय और अर्थव्यवस्था में उसके योगदान की संतुलित समझ को नहीं दर्शाते। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ:मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को उद्योगपतियों से कहा कि स्वदेशी का महत्व आपको क्यों बताना पड़ रहा है। पीएम बोले कि गांधी जी स्वदेशी अपनाने का संदेश दे गए। सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं। आज मुझे भी वही बात दोहरानी पड़ रही है। मेरी बात मत मानिए, कम से कम गांधीजी की तो मानिए। पूरी खबर पढ़ें…