पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (21 नवंबर) को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने पुल ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन करेंगे. इस पुल का नाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है. वहीं इस पुल को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली लेकिन इसका श्रेय लेने के लिए पूरी कोशिश कर रही है.
तेजस्वी यादव का कहना है कि इस पुल के निर्माण या निर्णय में केंद्र और प्रधानमंत्री का कोई योगदान नहीं है. उनका दावा है कि इस पुल का उद्घाटन जून 2025 में ही किया जा चुका था. उन्होंने पुल के नामकरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसे स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए था.
तेजस्वी का पीएम मोदी पर हमला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में आरजेडी नेता ने कहा ‘प्रधानमंत्री जी, बिहार आने से पूर्व आज आपको आईने के सामने खड़े होकर एक बार आत्म साक्षात्कार अवश्य करना चाहिए कि बिहार के जिस सेतु का रिबन काटने आ रहे है उसमें उनका एक कण और फूटी कौड़ी का भी योगदान क्यों नहीं है?’.प्रधानमंत्री जी, जितने वादे और झूठ आपने बिहार को दिए, उनको आज कृपया फिर रिपीट कर दीजिएगा. कीजिएगा ना?.
प्रधानमंत्री जी, बिहार आने से पूर्व आज आपको आईने के सामने खड़े होकर एक बार आत्म साक्षात्कार अवश्य करना चाहिए कि बिहार के जिस सेतु का रिबन काटने आ रहे है उसमें उनका एक कण और फूटी कौड़ी का भी योगदान क्यों नहीं है?
प्रधानमंत्री जी, जितने वादे और झूठ आपने बिहार को दिए, उनको आज कृपया फिर रिपीट कर दीजिएगा। कीजिएगा ना?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 21, 2026
‘एक पैसा भी केंद्र सरकार ने दिया हो तो बताओ’
तेजस्वी यादव ने कहा ‘एक पैसा भी भारत सरकार ने, नरेंद्र मोदी जी ने अगर दिया हो तो आप बताओ. जब पहली बार हमने बजट पेश किया था तो मेरा बजट भाषण भी आप लोग सुन सकते हैं. 5000 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण होना था. राज्य सरकार ने अपने खर्चे पर और कुछ हज़ार करोड़ रुपए हम लोगों ने उधार लिया था’.
उन्होंने आगे कहा ‘बीजेपी के लोगों से हम पूछना चाहते हैं कि एक फूटी कौड़ी , एक पैसा भारत सरकार ने, नरेंद्र मोदी जी ने अगर दिया हो तो आप बताओ. बीजेपी के लोगों ने सौतेला व्यवहार किया उस समय, ठेंगा दिखाया. माल महाराज का, मिर्जा खेले होली. यह कागज हमारे पास है, इसमें साफ तौर पर आप देख सकते हैं 31/01/2016, रविवार का दिन था, 1:00 बजे इसका जो कच्ची दरगाह से बिदुपुर जो पुल का जो निर्माण का शुभारंभ हम लोगों ने किया था, हमारी महागठबंधन की सरकार ने किया था.’
आरजेडी नेता ने कहा ‘ लालू प्रसाद जी, हम सभी के नेता, गरीबों के मसीहा, भाषण दे रहे हैं. मेरी और नीतीश कुमार जी की भी तस्वीर जो है दिख रही होगी आप सब लोगों को. जो है आप देख सकते हैं. कच्ची दरगाह से बिदुपुर छह लेन गंगा ब्रिज का कार्य आरंभ. नीतीश कुमार जी, मुख्यमंत्री द्वारा, तेजस्वी प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 31.01.2016, रविवार को संपन्न हुआ’.
‘नीतीश जी के नाम पर नामकरण अचानक से क्यों किया’
तेजस्वी ने कहा ‘यानी सरकार ने मेरे गैर-सरकारी संकल्प, जिसमें हमने मांग की थी कि इसे वट राय जी के नाम पे करने का, तो सरकार ने उत्तर में दिया कि जो दसवें गुरु जो हैं, गुरु गोविंद सिंह जी, जो कि कच्ची दरगाह उनका जन्म स्थल है, उनके नाम पर यह सरकार सेतु का निर्माण करेगी. यह साफ़ सरकार के उत्तर में है. आखिर अचानक से ऐसा क्या हो गया कि नीतीश जी के नाम पर नामकरण अचानक से क्यों कर दिया गया?’.
‘नीतीश कुमार की राजनीति को जिंदा दफ़न कर दिया’
उन्होंने कहा कि अगर आप इतना ही नीतीश कुमार का सम्मान करते तो डीएनए का गाली नीतीश कुमार को नहीं देते. उन्होंने कहा कि जब नीतीश जी हमारे साथ हैं तो डीएनए इनका खराब था. अब झूठा, दिखावटी, बनावटी, मिलावटी सम्मान देने की बात कर रहे हैं. जब नीतीश कुमार की राजनीति को उन्होंने जिंदा दफ़न कर दिया, जनता दल यूनाइटेड को डिवाइडेड कर दिया.
‘एक ही पुल का कितनी बार उद्घाटन होगा’
वीडियो में तेजस्वी ने कहा कि खास और सबसे इंटरेस्टिंग (Interesting) बात यह है कि जिस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने आ रहे हैं,करीब डेढ़ साल पहले ठीक चुनाव से पहले नीतीश कुमार कुमार ने उनका उद्घाटन कर दिया था. उन्होंने कहा कि हमारे पास विज्ञापन है रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट का. उन्होंने कहा ‘नरेंद्र मोदी जी एक ही पुल का कितनी बार उद्घाटन होगा?.
इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक पैसा भी नहीं दिया गया है. इस पुल का उद्घाटन 1 साल 5 महीने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. यह पुल पिछले 17 महीनों से चालू है’.
Respected PM Sir,
Not a single paisa from Union Government given for this project.
This bridge was inaugurated 1 year 5 months ago by then CM Sh. Nitish Kumar
This bridge has been operational for last 17 months. Ill so its beyond understanding of people of Bihar that why you are inaugurating it again? Is it because you wish to have a plaque installed bearing your name, that too without any contribution from central government.
So Please refrain from arrogating credit for this endeavour and engaging in unwarranted self-aggrandizement.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 20, 2026
‘आप अपना नाम लिखी एक पट्टिका लगवाना चाहते हैं’
उन्होंने कहा ‘बिहार की जनता को यह समझ नहीं आ रहा है कि आप इसका उद्घाटन दोबारा क्यों कर रहे हैं? क्या इसलिए कि आप अपना नाम लिखी एक पट्टिका लगवाना चाहते हैं, वह भी तब जब इसमें केंद्र सरकार का कोई योगदान ही नहीं है?इसलिए, कृपया इस काम का श्रेय लेने की कोशिश न करें और बिना वजह अपनी ही तारीफ करने से बचें’.
नीतीश सेतु के निर्माण में 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है. 9.76 किलोमीटर लंबा छह लेन का यह पुल वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड को पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ता है. पूर्व सीएम और JDU के अध्यक्ष नीतीश कुमार के सम्मान में इसका नाम नीतीश सेतु रखा गया है.

