Ramayana Box Office: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश समेत सभी एक्टर्स ने बेहद शानदार काम किया है. जिसकी ऑडियंस और क्रिटिक्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्टर्स की दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. पर अब इसके कारोबार में कमी आई है रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. गुरुवार के मुकाबले यह कमाई लगभग 15.8 परसेंट कम हुई है. और लगातार पांचवें दिन आंकड़ों में गिरावट आई है.
‘रामायण‘ के VFX भी दर्शकों को खूब भा रहे हैं. एक्टर्स की दमदार एक्टिंग और विजुअल इफेक्ट्स के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. पर अब इसके कारोबार में कमी आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, ‘रामायण’ ने 16 दिनों में भारत में कुल 880.05 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 299.15 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,574.60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. जिसमें विदेश से हुई करीब 523 करोड़ रुपये की कमाई भी शामिल है.
‘रामायण’ ने किस भाषा में कितने कमाए?
16वें दिन किस भाषा में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने कितने कमा दिए हैं? आंकड़ों की बात करें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 12 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. इसके अलावा मलयालम वर्जन से 1.75 करोड़ रुपये, तमिल से 1.10 करोड़ रुपये, कन्नड़ से 1 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 45 लाख रुपये कमाए हैं.शानदार वीएफएक्स और स्टारकास्ट के परफॉर्मेंस के चलते अलग-अलग भाषाओं में फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं. लेकिन शुरुआती हफ्तों जैसी तेजी में अब कुछ गिरावट आ गई है.
1600 करोड़ से कितनी दूर है ‘रामायण’?
पिछले आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,574.60 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. ‘रामायण’ 1600 करोड़ रुपये पहुंचने के लिए सिर्फ 25.40 करोड़ रुपये दूर है. तीसरे वीकेंड में फिल्म के लिए यह आंकड़ा पार करना काफी आसान दिख रहा है.
तीसरे हफ्ते के शुरुआती दिन में गिरावट आने के बाद अब ट्रेड और मेकर्स की नजरें तीसरे वीकेंड पर टिकी हैं. सैटरडे और संडे की छुट्टियों में दर्शकों के फिर से थिएटर्स पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के सहारे ‘रामायण’ की कमाई एक बार फिर उछाल लेती है या नहीं.

