Salman Khan On 2 Films: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. लंबे वक्त से अटकी इस फिल्म को फाइनली 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जा रहा है. जिसका कुछ वक्त पहले ही ट्रेलर आया है और फिर गाने भी आए. लोगों को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. यूं तो इसके बाद ईद 2027 में ‘मॉन्स्टर’ आएगी, जिसके लिए फिलहाल सलमान खान काम कर रहे हैं. पर अभी ‘मातृभूमि’ पर ही उनका पूरा फोकस है. जिसके प्रमोशन के दौरान भाईजान ने दो और फिल्मों पर बड़ा अपडेट दिया है. जो हैं- दबंग 4′ और ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल .

हाल ही में एबीपी को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ की कहानी पर बातचीत की. उन्होंने क्लीयर किया कि यह फिल्म एक सीरियस टॉपिक पर है. और परिवारों पर पड़ने वाले असर को दिखाती है. उन्होंने बताया कि ईद 2027 के मौके पर उनकी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ रिलीज होने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि वो अपनी ही फिल्म ‘मॉन्स्टर’ के साथ टक्कर नहीं चाहते थे. बातचीत के दौरान जब उनसे उनकी हिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ‘दबंग 4’ पर बड़ा अपडेट दिया है.

‘दबंग’ का अगला पार्ट आएगा?

यूं तो सलमान खान की ‘दबंग 4’ को पहले भी कंफर्म किया जा चुका है. अब इंटरव्यू में खुद भी सलमान खान ने कहा कि ”दबंग का अगला पार्ट जरूर आएगा क्योंकि यह फ्रेंचाइजी उनके अपने हाथ में है. बाकी फिल्मों के राइट्स और फैसले दूसरों के हाथ में हैं.

नहीं बनेगा ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल

वहीं, ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर सलमान ने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘बजरंगी भाईजान’ के लेवल और इमोशनल हिस्सों से आगे निकलना आसान नहीं है. उनके मुताबिक, वो ऐसा कोई सीक्वल नहीं बनाना चाहते, जिसकी तुलना पहली फिल्म से हो और लोग कहें कि इसमें वह बात नहीं रही. दरअसल इस खबर ने फैन्स को निराश कर दिया है. पर सलमान की उस बात को एक्सेप्ट करते हैं कि सीक्वल के नाम पर चीजें खराब नहीं होनी चाहिए.

अपने दोस्तों से क्लैश नहीं चाहते थे सलमान

सलमान ने यह भी बताया कि ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट तय करने में उन्होंने कई बड़े नामों और रिलीज का ध्यान रखा है. उन्होंने कहा कि वीएफएक्स से जुड़े काम की वजह से फिल्म को सही समय पर लाना जरूरी था. साथ ही उन्होंने सूरज बड़जात्या, सनी देओल, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की फिल्मों के साथ क्लैश से बचने के लिए 4 दिसंबर की डेट चुनी.