Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. वहीं, ऑडियंस के साथ ही ट्रेड को भी हैरान कर दिया. दोनों ही पार्ट्स को थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके दमदार किरदार रहे. जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. फिल्म में हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) और रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) जैसे किरदारों की खूब चर्चा हुई. लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर का सबसे फेवरेट किरदार इनमें से कोई नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के दूसरे पार्ट के आखिर में नजर आने वाला यह कैरेक्टर उनका फेवरेट है.
एक इवेंट के दौरान जब आदित्य धर से ‘धुरंधर’ में उनके पसंदीदा किरदार के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने पहले हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में शाजिया बानो का नाम लिया. हालांकि, तुरंत बाद उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ एक मजाक था. इसके बाद आदित्य ने गंभीरता से बताया कि ‘जेके’ का किरदार उनके दिल के हमेशा बेहद करीब और खास रहेगा. साथ ही उन्होंने ‘जमील जमाली’ के किरदार का भी जिक्र किया और कहा कि फिल्म के आखिरी ट्विस्ट को कोई नहीं भूल सकता.
पहले मजाक में लिया किसका नाम?
दरअसल सवाल पूछते ही सबसे पहले आदित्य धर ने कहा कि, ”दूसरे पार्ट के आखिर में नजर आने वाली एक नर्स ‘शाजिया बानो’ मेरी फेवरेट कैरेक्टर है. जिसे सुनने के बाद वहां बैठीं यामी गौतम भी हंसने लगीं, दरअसल वो रोल उन्होंने ही निभाया है. लेकिन बाद में उन्होंने जसकीरत का नाम लिया. वो बताते हैं कि जमील जमाली का किरदार भी अच्छा था. वहीं, आदित्य धर ने आगे कहा कि किसी एक किरदार को चुनना आसान नहीं होता, क्योंकि आखिरकार पूरी टीम और सभी किरदार मिलकर ही एक फिल्म को सफल बनाते हैं. उन्होंने इस सफलता का पूरा श्रेय फिल्म की पूरी टीम को दिया.
आदित्य के मुताबिक, जब वो कुछ लिखते हैं तो उसे पर्दे पर उतारने के लिए सेट पर करीब 250 लोग दिन-रात अपना दिल और जान लगाकर मेहनत करते हैं. उन्होंने फिल्म मेकिंग के एक्सपीरियंस को एक रोमांचक क्रिकेट मैच जैसा बताया. जहां टीम एक नामुमकिन से दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करती है और पूरी ताकत झोंककर जीत हासिल करती है. आदित्य का मानना है कि पूरी टीम का यही जुनून ‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी कामयाबी की वजह बनी है.

