कल की बड़ी खबर दूध से जुड़ी रही। आज से अमूल और मदर डेरी का दूध 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। वहीं, अगर आपका किसी बैंक में खाता नहीं भी है, तब भी आप ब्रांच जाकर NEFT के जरिए एक बार में ₹50,000 तक किसी के भी खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अमूल दूध ₹4 तक महंगा: गोल्ड ₹74, फ्रेश ₹59 प्रति लीटर; मदर डेयरी ने भी दाम बढ़ाए; 6 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी अमूल ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। अमूल गोल्ड की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश की कीमत 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मदर डेयरी ने भी दूध के दाम ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. बैंक अकाउंट के बिना ₹50,000 तक NEFT कर सकेंगे: ₹10,000 तक सीधे कैश ट्रांसफर कर सकेंगे, RBI की नई मनी ट्रांसफर गाइडलाइंस भारतीय रिजर्व बैंक ने देश में एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट या किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के नियम आसान कर दिए हैं। नए नियमों के मुताबिक, अगर आपका किसी बैंक में खाता नहीं भी है, तब भी आप ब्रांच जाकर NEFT के जरिए एक बार में ₹50,000 तक किसी के भी खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एंथ्रोपिक CEO का दावा-कैंसर 10 साल में खत्म हो जाएगा: AI तेजी से दवाएं खोजेगा, फार्मा कंपनियों ने कहा- यह बकवास दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की जान लेने वाली कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारियां अगले 10 साल में खत्म हो जाएंगी। यह दावा AI चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने किया है। अमोदेई ने कहा, ‘AI की मदद से अगले एक दशक में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां इतिहास बन जाएंगी। अगर हमने AI का सही इस्तेमाल किया, तो इंसान ऐसी समस्याओं का हल निकाल सकेगा, जिनसे वह हजारों साल से जूझ रहा है।' हालांकि, फार्मा कंपनियों और वैज्ञानिकों ने इस दावे को बकवास बताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सोना ₹1817 गिरकर ₹1.41 लाख पर आया: चांदी भी ₹100 सस्ती होकर ₹1.86 लाख रुपए किलो आई, जानें अपने शहर के दाम सोने-चांदी के दाम में 11 नवंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,817 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 100 रुपए घटकर 1,85,900 रुपए पर पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले सोना 1.42 लाख रुपए और चांदी 1,86,000 रुपए पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 10 महीने में 16% गिरा बाजार, महीने भर में रिकवरी: सेंसेक्स 772 अंक चढ़कर 81,879 पर बंद, निफ्टी 210 अंक चढ़ा; बैंकिंग-ऑटो शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े 11 नवंबर को सेंसेक्स 772 अंक चढ़कर 81,879 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 210 अंक की तेजी रही, ये 25,255 के स्तर पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही। वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1400 अंक और निफ्टी करीब 400 अंक चढ़ गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…