Scene Box Office Collection: इस समय बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ी फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा हो. लेकिन साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं. सूर्या और नजरिया नजीम की फिल्म ‘सीन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. और तो और फिल्म को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है. खास बात यह है कि इस साल सूर्या की दूसरी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार करने में सफल रही हैं. खैर, सीन ने 6 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शतक जड़ दिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, सूर्या की ‘सीन’ ने छठे दिन यानी बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8.05 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. पहले 6 दिनों में फिल्म का कुल इंडियन नेट कलेक्शन 105.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दुनियाभर से फिल्म ने कितने कमाए?

दरअसल इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों के अंदर ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर 122.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, अगर दुनिया भर की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज (विदेशों) से लगभग 66 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ ही दुनियाभर में कुल 188.50 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

भाषाओं के हिसाब से देखें तो फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स तमिल वर्जन से मिल रहा है. जिससे अब तक 86.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जबकि तेलुगु वर्जन ने भी 18.90 करोड़ रुपये का अच्छा बिजनेस किया है. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म की पकड़ सिनेमाघरों में मजबूत बनी हुई है. जिसे देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है.