जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए हैं. बीते दिन यानी बुधवार को मारवाह के देहरना जंगल में स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी थी. इसके तुरंत बाद दोनों जवानों का संपर्क टूट गया और उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए थे. इस घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू है.
जानकारी के मुताबिक, दोनों जवानों की पहचान रशपाल कुमार (40) और बॉबी चंद (54) के रूप में हुई है. दोनों स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) का हिस्सा थे. सुरक्षा बलों ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है, दोनों के शरीर गोलियों से छलनी हैं. दोनों SPO के हथियार भी गायब बताए जा रहे हैं. एक का शव सुबह करीब 8 बजे मिली, और दूसरी की सुबह करीब 9 बजे मिली.
धेरना पोस्ट की ओर जाते समय टूट गया था संपर्क
दरअसल, 11 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने देहरना (Deharna) जंगल के इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनी थी. इसके तुरंत बाद दोनों जवानों का संपर्क टूट गया था. दोनों बसनन इलाके में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स (17 RR) की एक टुकड़ी के साथ गश्त पर थे और धेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे.तभी उनसे संपर्क टूट गया, और उनका फोन भी स्विच ऑफ हो गया था.
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किए. इसमें भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और RPF के जवान शामिल थे. इस दौरान आज सुबह दोनों SPO के शव घने जंगल से बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक दोनों SPO के शरीर गोलियों से छलनी हैं. दोनों के हथियार भी लापता है, इसमेंएक 303 गन और दूसरी इंसास राइफल थी.
‘इन दो जानों के लिए चार गुना बड़ा सजा दी जाए’
किश्तवाड़ से बीजेपी की विधायक शगुन परिहार ने लापता SPO के शव मिलने पर कहा कियह सच में एक दुखद घटना हुई है. हमारे दो SPO मारे गए हैं. कल रात उनके लापता होने की खबर मिली थी, और आज सुबह उनकी बॉडी मिली. एक बॉडी सुबह करीब 8 बजे मिली, और दूसरी सुबह करीब 9 बजे मिली. यह बहुत दुखद है. पाकिस्तान अपनी नापाक साज़िशें जारी रखे हुए है.
उन्होंने कहा, ‘हम होम मिनिस्टर से गुजारिश करते हैं कि इन दो SPO की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत सजा दी जाए. हम मांग करते हैं कि इन दो जानों के लिए चार गुना बड़ा सजा दी जाए. मैं जल्द ही इलाके के लिए निकल रहा हूं’. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट है, सुरक्षा बलों की ओर से बड़े पैमाने पर एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

