Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ तो वीक डेज में भी थमने का नाम नहीं ले रही है. जी हां, फिल्म लगातार शानदार कारोबार कर रही है. दिवाली पर जैसी कमाई की उम्मीद थी, वैसी तो नहीं दिखने को मिली. पर अब वो रिकॉर्ड रणबीर कपूर और यश मिलकर तोड़ रहे हैं. दिवाली का त्योहार खत्म होते ही तेजी से फिल्म का बिजनेस बढ़ा और उसका नतीजा यह रहा कि कारोबार में भारी उछाल देखा गया है. जो फिल्म भारत में बेहद कम कमा रही थी. उसने वीक डेज में 100 करोड़, 90 करोड़ और अब 70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं. और तो और एक हफ्ते में फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई है.
फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, बीते दिन टोटल शोज की संख्या 24,239 रही है और कुल ऑक्यूपेंसी भी 43.4 परसेंट रही. जबकि, ग्रॉस कलेक्शन 84.55 करोड़ रुपये रहा था. दरअसल फिल्म ने पहले 7 दिन में भारत से कुल 511.10 करोड़ की कमाई कर ली है. जो कि फिल्म का नेट कलेक्शन है. वहीं, अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 611.05 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई कर ली है.
किस भाषा में ‘रामायण’ ने कितने कमा लिए हैं?
दरअसल ‘रामायण’ ने सातवें दिन हिंदी में 58.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जहां से टोटल शोज 19,715 करोड़ रुपये रहे हैं. वहीं, 43 परसेंट से ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही है. वहीं बात कन्नड़ की करें तो फिल्म ने 4.50 करोड़, मलयालम में 2.75 करोड़, तेलुगु में 2.75 और तमिल में 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. जहां तेलुगु को छोड़कर हर जगह लगभग 50 परसेंट के करीब ऑक्यूपेंसी रेट रहा है. इसी के साथ ही फिल्म की सातवें दिन की टोटल कमाई 70.65 करोड़ होती है.
अब 1000 करोड़ रुपये से कितनी दूर है फिल्म?
‘रामायण’ ने ओवरसीज में भी गदर काटा हुआ है, लगातार वहां से फिल्म का शानदार कारोबार हो रहा है. जी हां, फिल्म ने बीते दिनों ओवरसीज से 25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ ही अकेले इस जगह से फिल्म ने 323.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ही अब 934.55 करोड़ रुपये हो चुका है. अब फिल्म को 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करने में सिर्फ 65.45 करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा, जितना अकेले भारत से ही कमाई हो रही है. अगर गुरुवार को भी बिजनेस शानदार रहा, तो कल यानी आठवें दिन ही फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी.
फिर नंबर-1 बनी हुई है ‘रामायण’
जिन फिल्मों ने 7वें दिन हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है, उन पिक्चरों की लिस्ट भी सामने आ गई है. जी हां रणबीर कपूर की पिक्चर 58 करोड़ रुपये के साथ टॉप पर है. वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 दूसरे नंबर पर बनी है. वहीं रामायण से नीचे जो-जो फिल्में हैं, उनमें पुष्पा 2, वॉर, बाहुबली 2, एनिमल, जवान और पठान का नाम शामिल है.

