कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’के मेहमान बने हैं. शो के इस एपिसोड में कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के साथ इंटीमेट सीन को लेकर हुई आलोचना पर बात की है. एक्ट्रेस ने माना कि फिल्म को शुरुआत में मिले नेगेटिव रिस्पॉन्स से वह काफी निराश हो गई थीं.

इतना ही नहीं कियारा ने ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में सिद्धार्थ के रिएक्शन का भी खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया है कि यश संग इंटीमेट सीन पर पति का कैसा रिएक्शन था. साथ ही इस एपिसोड में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक खास खुशखबरी भी शेयर की. बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने अक्टूबर 2026 की शुरुआत में बताया था कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं.

‘टॉक्सिक’ को मिले रिस्पॉन्स से टूट गई थीं कियारा

करण जौहर से फिल्म के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कियारा ने बताया कि ओपनिंग वीकेंड के दौरान फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से उन्हें काफी मुश्किल हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दर्शकों की तरफ से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी पूरी टीम को उम्मीद थी.

कियारा ने कहा, “पहले दिन यह बहुत दुख देने वाला था. खासकर इस फिल्म के लिए, क्योंकि हमारी पूरी टीम में से किसी ने भी इस तरह के रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं की थी. फिल्म की अच्छी ओपनिंग के बावजूद जब चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं, तो पहले वीकेंड में मुझे बहुत बुरा लगा. मैं काफी निराश थी. लेकिन बाद में मुझे काफी तारीफ भी मिली. लोगों ने इस बात को पसंद किया कि मैंने अपनी कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर वह किरदार निभाया.

यश के साथ इंटीमेट सीन पर क्या था सिद्धार्थ का रिएक्शन?

बातचीत के दौरान कियारा और करण ने फिल्म के गाने ‘तबाही’ के रिलीज होने के बाद हुए विवाद पर भी चर्चा की. दरअसल, यश के साथ इंटीमेट सीन करने को लेकर कियारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. कई यूजर्स ने शादीशुदा और मां होने के बावजूद ऐसे सीन करने पर सवाल उठाए थे. इस मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी बीच में लाया गया और लोग उनके रिएक्शन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे.

इस पर कियारा ने साफ किया कि सिद्धार्थ को इन सीन से कोई परेशानी नहीं थी. उन्होंने कहा, “उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की. हमारे बीच इस मुद्दे पर कभी कोई बातचीत ही नहीं हुई. इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ और वह इससे परेशान भी नहीं थे.”

ये भी पढ़ें: काजी तौकीर पर लगे आरोप तो सपोर्ट में आए आसिफ खान, बोले- वो सच्चे हिंदुस्तानी