Kiara Advani And Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक हैं, जो फिलहाल पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं. यूं तो कुछ कपल्स ऐसे भी हैं, जो दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं. वहीं, कियारा और सिद्धार्थ की जिंदगी में भी नया मेहमान आने वाला है. जिसका कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐलान किया था. इसी बीच पहली बार दोनों साथ में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंचे. यह उनके शो का आखिरी सीजन है, जहां कियारा और सिद्धार्थ ने कई बड़े खुलासे किए हैं. इस दौरान अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ का एक किस्सा सुनाया, जिस फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.
ज्यादातर लोग जानते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ के बीच प्यार की शुरुआत ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. लेकिन अब कियारा ने अपने रिश्ते के बारे में एक चौंकाने वाली बात बताई है. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था. पर आखिर क्यों? इस बारे में ‘कॉफी विद करण 9’ में बता दिया है.
क्यों कियारा ने सिद्धार्थ से किया था ब्रेकअप?
एपिसोड के दौरान कियारा आडवाणी ने बताया कि, ”शेरशाह की शूटिंग के लिए कारगिल जाने से एक रात पहले सिद्धार्थ से कहा था, आप मेरे साथ कभी बहुत करीब आते हैं. तो कभी एकदम दूर हो जाते हैं. मेरे लिए, या तो आप पूरी तरह साथ हैं या फिर बिल्कुल नहीं. यह बीच की स्थिति मुझे समझ नहीं आती, मैं ऐसा नहीं कर सकती.”
जिसपर सिद्धार्थ ने भी माना कि कारगिल जाने से पहले उन्हें रुककर सोचने की जरूरत थी. उन्होंने कहा, ”मुझे पता है कि आप ऐसी इंसान हैं कि अगर मैं आपके साथ कमिटमेंट करता हूं, तो यह एक बहुत मजबूत रिश्ता होगा. लेकिन अभी मैं अपनी जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर हूं जहां मुझे अपने काम पर पूरा फोकस करना है. और मैं नहीं चाहता कि इस बीच कोई और चीज आए.” आखिरकार, वो इस बात पर सहमत हुए कि कारगिल के मुश्किल शेड्यूल के दौरान वो अलग रहेंगे और जो किस्मत में होगा, वही होगा.
कैसे एक दूसरे के और करीब आए?
कपल ने बताया कि कारगिल के उन इलाके में बिल्कुल भी सिग्नल नहीं था. और ऐसे मुश्किल हालात में इस दूरी ने उन्हें एक-दूसरे के और करीब ला दिया. कियारा ने बताया, ”कारगिल में, जहां कोई सिग्नल नहीं था और वहां काफी कुछ चल रहा था. फिर भी हर रात काम खत्म होने के बाद वो मुझे कॉल करते थे और हमने लगातार 30 दिनों तक बात की. तो, असल में हमारी डेटिंग तब शुरू हुई जब वह कारगिल में थे.”

