Delulu Meaning in Gen Z Slang: आजकल सोशल मीडिया पर Gen Z की बातचीत में कई ऐसे शब्द सुनने को मिलते हैं, जिनका मतलब समझना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. इन्हीं में से एक है 'Delulu'. इंस्टाग्राम रील्स, मीम्स और दोस्तों की चैट में इस शब्द का खूब इस्तेमाल हो रहा है.
कभी कोई अपने क्रश को लेकर बड़ी-बड़ी कल्पनाएं करता है, तो कभी कोई बिना किसी खास वजह के खुद को भविष्य का करोड़पति मान लेता है. ऐसे मौकों पर लोग मजाक में कहते हैं- 'I'm delulu'. लेकिन आखिर इस शब्द का मतलब क्या है और Gen Z इसे इतना पसंद क्यों कर रहा है? आइए जानते हैं.
Delulu का मतलब क्या होता है?
'Delulu' दरअसल अंग्रेजी शब्द 'Delusional' का छोटा और मजेदार (Delulu Meaning in Gen Z Slang) रूप है. इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी कल्पनाओं या उम्मीदों में जी रहा हो, जिनका हकीकत से बहुत ज्यादा लेना-देना न हो.
आसान भाषा में कहें तो जब कोई इंसान अपनी मनपसंद कहानी खुद ही बना ले और उसे सच मानकर खुश होने लगे, तो उसे मजाकिया अंदाज में Delulu कहा जा सकता है.
Gen Z क्यों करता है Delulu शब्द का इस्तेमाल?
Gen Z को अपनी भावनाएं और रोजमर्रा की घटनाएं मजेदार अंदाज में बताना पसंद है. Delulu शब्द भी इसी इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन गया है. इसके जरिए युवा अपनी बड़ी-बड़ी उम्मीदों, क्रश को लेकर कल्पनाओं और कभी-कभी अवास्तविक सपनों को हल्के-फुल्के अंदाज में जाहिर करते हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर इस शब्द का इस्तेमाल खुद पर हंसने के लिए भी किया जाता है.
क्या Delulu होना हमेशा गलत है?
जरूरी नहीं कि Delulu होना हमेशा नकारात्मक हो. इंटरनेट पर इसका इस्तेमाल अक्सर मजाक और सकारात्मक सोच के संदर्भ में किया जाता है. कई युवा 'Delulu is the solulu' यानी 'Delusion ही Solution है' जैसी लाइन भी इस्तेमाल करते हैं. इसका मतलब है कि कभी-कभी खुद पर जरूरत से ज्यादा भरोसा रखना और बड़े सपने देखना भी आपको आगे बढ़ने की हिम्मत दे सकता है.
हालांकि, सपने देखना और हकीकत से पूरी तरह दूर हो जाना दो अलग बातें हैं. अगर कोई व्यक्ति अपनी कल्पनाओं को ही सच मानने लगे और इससे उसके रिश्तों या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ने लगे, तो इसे सिर्फ इंटरनेट स्लैंग समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
सोशल मीडिया पर कैसे करें Delulu का इस्तेमाल?
- क्रश ने स्टोरी देख ली, अब शादी के सपने शुरू... I'm so delulu!
- बिना पढ़े टॉप करने की उम्मीद है, शायद मैं delulu हूं.
- एक दिन अपनी ड्रीम लाइफ जरूर जीऊंगी, थोड़ा delulu होना तो बनता है.
- उसने हेलो बोला और मैंने पूरी लव स्टोरी सोच ली.
यह भी पढ़ें: Gen Z के बीच क्या है फ्रेंड क्रश का ट्रेंड? किसी को पसंद करना, लेकिन प्यार नहीं दोस्ती चाहना
The post आखिर क्या होता है Delulu? Gen Z की जुबान पर क्यों चढ़ा है ये शब्द appeared first on Prabhat Khabar.

