बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कियारा आडवाणी को अब अच्छा-खासा समय हो गया है. वे कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं और साल 2026 में तो वे यश के अपोजिट टॉक्सिक फिल्म में नजर आई थीं. लेकिन ये बड़े बजट की फिल्म थिएटर्स में नकार दी गई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी. अब कियारा आडवाणी ने फिल्मों से लंबा ब्रेक लेने का प्लान बना लिया है. लेकिन इसकी वजह उनका फिल्मी करियर नहीं है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है.

एक्ट्रेस ने अक्टूबर 2026 में ही फैंस के सामने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर ली थी. अब एक्ट्रेस एक बार फिर से मां बनने की तैयारी में हैं. इसलिए वे एक पर्सनल स्पेस और प्राइवेसी चाहती हैं. इसके लिए वे फिल्मों से दूरी बनाने की योजना बना रही हैं.

लंबे वक्त तक फिल्मों से दूर रहेंगी कियारा?

कियारा आडवाणी ने शादी के बाद से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक अच्छा कॉम्बिनेशन बनाया है. अब अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के वक्त भी वे इस बैलेंस को मेंटेन रखना चाहती हैं. सिर्फ कियारा ही नहीं रिपोर्ट्स तो ये भी है कि खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बनाने जा रहे हैं. वे अपनी फैमिली को प्रॉयोरिटी देना चाहते हैं. सिद्धार्थ इस प्रेग्नेंसी फेज में कियारा का साथ देना चाहते हैं और उनका खयाल रखना चाहते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2027 में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी वर्क कमिट्मेंट्स से दूरी बनाकर रखने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office: रामायण ने 4 दिन में कमाए 500 करोड़! डंकी, कांतारा, विक्रम समेत इन 15 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

दूसरी संतान का स्वागत करेंगे कियारा-सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी. कपल की ये ग्रैंड वेडिंग चर्चा में रही थी. इसके बाद दोनों ने जुलाई 2025 को बेबी गर्ल का स्वागत किया था. वहीं अब वे दूसरी संतान के भी स्वागत की तैयारी में हैं. फिलहाल कियारा आडवाणी के पास कोई पेंडिंग प्रोजेक्ट नहीं हैं. वहीं 2026 में सिद्धार्थ की भी फिल्म द वन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म भी फैंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर सकी थी. इसमें उनके अपोजिट तमन्ना भाटिया नजर आई थीं.