दिवाली के जश्न के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने त्योहार की खुशियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया. राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, मुंबई, जम्मू-कश्मीर, पटना और सिक्किम समेत कई शहरों से अग्निकांड की गंभीर खबरें सामने आई हैं. कहीं पटाखों की चिंगारी तो कहीं बिजली के शॉर्ट सर्किट को इन हादसों की मुख्य वजह माना जा रहा है. रिहायशी इमारतों से लेकर औद्योगिक इकाइयों, गोदामों, कबाड़ की दुकानों और एक पुराने अस्पताल परिसर तक में भड़की आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को घंटों पसीना बहाना पड़ा.

प्लास्टिक फैक्ट्री और हाई-राइज सोसाइटी में अग्निकांड

गाजियाबाद के विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘नोवा बोल्ट’ नामक प्लास्टिक कंपनी में अचानक भीषण आग भड़क उठी. फैक्ट्री में प्लास्टिक की कुर्सियां तैयार करने का कच्चा माल और अन्य ज्वलनशील सामग्री भारी मात्रा में जमा थी, जिसके चलते लपटों ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया. आसमान में काले धुएं का गुबार मीलों दूर से दिखाई दे रहा था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया. प्लास्टिक के ढेर के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

वहीं क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 (GH-7) सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट आग की चपेट में आ गया. घटना के समय फ्लैट बंद था, जिससे भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाहर से आई किसी पटाखे की चिंगारी के बालकनी में गिरने से यह हादसा हुआ.

दिल्ली: नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में धधकी आग

देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र स्थित नांगली सकरावती इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री आग की लपटों से घिर गई. शाम करीब 4:22 बजे दमकल विभाग को इस दुर्घटना की सूचना मिली. कपड़ों की फैक्ट्री होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा था, जिसे देखते हुए फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर नियंत्रण पाया और इसके बाद इमारत को ठंडा करने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चलाया. वहीं नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में आग लग गई.

#WATCH | Delhi | Visuals from the Narela Industrial Area, where a fire broke out in a rubber factory at 8:33 pm. https://t.co/2Ibx4byv8c

— ANI (@ANI) November 8, 2026

ठाणे की बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मायानगरी मुंबई से सटे ठाणे इलाके में भी दिवाली पर एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में आग लग गई. यहां के रहेजा गार्डन परिसर की एक इमारत की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल आग की चपेट में आ गईं. ऊपरी मंजिलों पर धुआं और लपटें उठने से सोसाइटी के निवासियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. वहीं हादसे के बाद उपमुख्यंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.

#WATCH | Thane: Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde inspects the fire that broke out on the 8th, 9th and 10th floors of the Raheja Garden residential complex in Thane. https://t.co/Zg2cI1eWZW

— ANI (@ANI) November 8, 2026

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Fire tenders reached the spot after a fire broke out at the Skyline Epitome building in Vidyavihar https://t.co/xAqDEM1GHr

— ANI (@ANI) November 8, 2026

वहीं डोंगरी के हाजी कासम चॉल में एक गैरेज में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Fire tenders arrive at the spot after a fire breaks out at a garage in Haji Kasam Chawl, Dongri. https://t.co/orMfFiWaBe

— ANI (@ANI) November 8, 2026

वेयरहाउस से लेकर अस्पताल परिसर तक आग

उत्तर भारत के जम्मू में एक बड़े वेयरहाउस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमों और जम्मू पुलिस ने मोर्चा संभाला. पुलिस और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान चलाया. इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना और पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में भी गोदामों, कबाड़ के ठिकानों और एक पुराने अस्पताल परिसर में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं. वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा देवी खेड़ा गांव में एक कबाड़ व्यापारी के गोदाम में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

#WATCH | Uttar Pradesh: Fire tenders reached the spot after a fire broke out at a scrap dealer’s warehouse in Chhota Devi Kheda village, located within the jurisdiction of the Ashiyana police station in Lucknow. https://t.co/CYZRsf9Cyi

— ANI (@ANI) November 8, 2026