Bengaluru Crime News: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के केंगेरी के कोनासांद्रा में एक मंदिर के सामने सो रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ 20 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने पहले हमला करके बुजुर्ग महिला से उसकी सोने की अंगूठी और पैसे लूट लिए. फिर उसके साथ रेप किया. हमले में बुजुर्ग महिला की पसलियां टूट गईं.

रेप के बाद आरोपी ने महिला का गला दबा दिया. जब स्थानीय व्यक्ति ने आरोपी को देखा और उससे पूछताछ की तो वो भाग गया. आरोपी का नाम सात्विक है. पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक टैक्सी चालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जांच में पता चला कि मृतक के हाथ में मौजूद अंगूठी गायब थी. फिर पुलिस को संदेह हुआ कि हत्या सोने के लिए की गई होगी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज

बाद में महिला के शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि युवक ने बुजुर्ग महिला की हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया था. आरोपी ने पहले बुज़ुर्ग महिला की सोने की अंगूठी और पैसे छीनने की योजना बनाई थी. उसने महिला पर हमला करके उससे अंगूठी और पैसे छीन लिए. हमले में महिला की पसलियां टूट गईं. आरोपी ने अंगूठी छीनने के बाद उसके साथ दरिंदगी की. फिर उसने महिला का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जांच में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चेन चोरी और गैर-संपत्ति संबंधी अपराधों का मामला पहले से ही दर्ज है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त है. उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है.

ये भी पढ़ें: कागज पर क्रांति, क्लासरूम में इंतजारक्या बच्चों के लिए कुछ बदला?