Celebs Diwali Celebration: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है. इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं और घर को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं. बॉलीवुड सितारों के लिए भी दिवाली किसी बड़े जश्न से कम नहीं होती. हर साल की तरह इस बार भी फिल्मी सितारों ने अपने परिवार और करीबियों के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई. किसी ने घर पर पूजा की, तो किसी ने परिवार के साथ मिलकर इस त्योहार का आनंद लिया. सोशल मीडिया पर भी सितारों के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से लेकर सारा अली खान और इब्राहिम अली खान तक कई सितारों ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की. इन तस्वीरों में कहीं भाई-बहन की मस्ती देखने को मिली, तो कहीं पति-पत्नी और परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पल नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने बहन करिश्मा और मां-पापा के साथ शेयर की तस्वीरें, फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

सारा-इब्राहिम ने ऐसे मनाई दिवाली

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपने भाई इब्राहिम अली के साथ नजर आ रही हैं. कई तस्वीरों में सारा के दोस्त भी पोज देते नजर आ रहे हैं. सारा ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी होस्ट की थी, जिसमें सभी ने काफी मस्ती की है. तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि सारा के इस पार्टी में सभी ने काफी एंजॉय किया है.

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सोनाक्षी-जहीर ने विश की दिवाली

सोनाक्षी सिंहा और जहीर इकबाल ने इस बार कई दिवाली पार्टी अडेंट की हैं. एक्ट्रेस ने सभी पार्टीज की कुछ-कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है- प्यार और रोशनी से भरी दिवाली, हमारी दिवाली तो बहुत अच्छी रही और उम्मीद है कि आप सभी की भी शानदार रही होगी. आप सभी को ढेर सारा प्यार और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दोस्तों!.

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वरुण धवन ने बेटी के साथ शेयर की तस्वीर

वरुण धवन ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. एक्टर ने अपने इंस्टग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी नताशा के साथ नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में वरुण की बेटी भी उनके साथ पोज दे रही है. हालांकि, बेटी का चेहरा छिपाया हुआ है. एक फोटो में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना भी वरुण के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


तमन्ना के ब्रांड की पहली दिवाली

तमन्ना भाटिया एक्ट्रेस के साथ ही बिजनेसवुमेन भी बन गई है. एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपना जुलैरी ब्रांड लॉन्च किया है. एक्ट्रेस ने अपने स्टोर में दिवाली की पूजा की और दीए जलाए हैं. तमन्ना ने कैप्शन में लिखा है, tamannaahfinejewellery की पहली दिवाली.

आमना शरीफ का दिवाली लुक

आमना शरीफ भी किसी भी मौके पर पोस्ट करना नहीं भूलती हैं. एक्ट्रेस ने दिवाली के मौके पर भी अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना है, जिसके साथ कुंदन जुलैरी वियर की है. साथ ही फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.

View this post on Instagram

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial)

सोनम ने शेयर की पति संग तस्वीरें

सोनम कपूर ने भी दिवाली के मौके पर फैंस को विश किया है और पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं. दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है. एक्ट्रेस का लुक भी शानदार है. सोनम ने व्हाइट कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है, जिसे काफी शाही अंदाज में फ्लॉन्ट किया है.

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

इन स्टार्स के अलावा, कैटरीना-विक्की, प्रियंका चोपड़ा और निक समेत करीना कपूर खान ने भी दिवाली के मौके पर तस्वीरें पोस्ट की हैं और फैंस को शुभकामनाएं दी हैं.