विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को साथ फेरे लिए थे. शादी के बाद कपल की ये पहली दिवाली है. लेकिन इस खास मौके पर रश्मिका और विजय भारत में नहीं है बल्कि विदेश में है.

विजय और रश्मिका जापान में दिवाली मना रहे हैं. इस ट्रिप पर कपल के साथ विजय के पेरेंट्स और भाई है हैं, जहां पूरा परिवार खूब एंजॉय कर रहा है. एक्टर ने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.

विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर रश्मिका और फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी है. एक्टर ने लिखा- जब आप जापान में दिवाली के मौके पर गोमा (हवन) करने का तरीका ढूंढ लेते हैं. देवरकोंडा परिवार की तरफ से आप सभी और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार, बड़ी-सी झप्पी और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.

विजय ने तो तस्वीर पोस्ट की है उसमें एक टेबल पर रश्मिका, विजय के भाई, उनके पेरेंट्स और एक्टर साथ में बैठे नजर आ रहे हैं. सभी के चेहरे खुशी साफ नजर आ रही है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रश्मिका और विजय की फिल्म रनाबाली रिलीज हुई है. इस फिल्म के दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹74.75 करोड़ से ₹80 करोड़ के बीच कुल ग्रॉस कलेक्शन किया है.

