दिवाली का त्योहार बॉलीवुड सितारों के लिए भी बेहद खास होता है. इस मौके पर हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खान दिन सेलिब्रेट करता है. फिल्मी सितारे भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. इस बार भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने दिवाली के जश्न की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. किसी ने घर पर पूजा की, तो किसी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया.
इस मौके पर कंगना रनौत का दिवाली सेलिब्रेशन भी चर्चा में रहा. वहीं, आयशा खान और शरवरी ने भी अपने खास अंदाज में त्योहार मनाया. ट्रेडिशनल कपड़ों से लेकर दिवाली की सजावट और त्योहार की खुशियों तक, इन सितारों के सेलिब्रेशन में काफी कुछ खास देखने को मिला. आइए देखते हैं कि बॉलीवुड सेबेल्स का दिवाली सेलिब्रेशन.
ये भी पढ़ें: शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली दिवाली, जापान में परिवार संग कर रहे एंजॉय
कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो
कंगना रनौत ने दिवाली सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस रेड साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं. उनके हाथ में पूजा की थाल है. कंगना दीए जलाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- आप जिंदगी की सच्ची और हमेशा बनी रहने वाली खूबसूरती को समझें. रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, तरक्की, प्यार और आभार लेकर आए। दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
View this post on Instagram
रकुलप्रीत सिंह ने भी शेयर की तस्वीरें
रकुलप्रीत ने भी पति जैकी भगनानी के साथ मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में एक्ट्रेस पति जैकी के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं. कैप्शन में रकुल ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
View this post on Instagram
आयशा खान की दिवाली पर मस्ती
शरारात गाने से मशहूर हुईं आयशा खान भी हर त्योहार को काफी धूम-धाम से मनाती हैं. एक्ट्रेस ने दिवाली का सेलिब्रेशन भी किया है. आयशा ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, उसमें मे दिवाली का फूड एंजॉय करती नजर आ रही हैं. आयशा ने लिखा है- दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं, बहुत सारा प्यार आप सभी को. आप का दिन अच्छा जाए. मैं इस दिवाली को अपने घर और फैमिली से दूर मना रही हैं. लेकिन मैं जिनके साथ हूं वो भी मेरे बहुत खास हैं.
View this post on Instagram
शरवरी का फैमिली संग दिवाली सेलिब्रेशन
एक्ट्रेस शरवरी ने अपनी फैमिली के साथ दिवाली का त्योहार मनाया है. एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वो अपने मम्मी-पापा और बहन और भाईयों के साथ नजर आ रही हैं. सभी एक साथ काफी मस्ती कर रहे हैं. शरवीर ने कैप्शन में लिखा है, हम साथ साथ हैं. हैप्पी दिवाली.
View this post on Instagram
पलक ने शेयर की मां श्वेता के साथ तस्वीरें
एक्ट्रेस पलक तिवारी ने भी भाई और मम्मी श्वेता तिवारी के साथ दिवाली मनाई है. इसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. एक तस्वीर में पलक भाई के साथ दीए जलाती नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी फोटो में पलक मां श्वेता के साथ पोज दे रही हैं. पलक ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
View this post on Instagram
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी दिवाली के जश्न में डूबे हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए घर पर पहली दिवाली मनाई है. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. बालकनी से आलिया और रणबीर पैपराजी को पोज देते नजर आए.


(@sharvari)