Sonu Nigam Son Singing Debut: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कम उम्र में ही कर ली थी. उनके पिता भी एक नामी सिंगर थे. अब खानदान की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोनू निगम के बेटे निवान ने भी अपना सिंगिंग करियर शुरू करने का फैसला लिया है. दिवाली के खास मौके पर सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा ने इस बात की घोषणा की है. उन्होंने शॉर्ट फिल्म स्लाइड के साथ अपने इस सिंगिंग के सफर की शुरुआत की है.
अब बेटे के करियर की इस शुरूआत से सोनू निगम की फैमिली काफी खुश है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए निवान को बधाई दी है और लोगों का आशीर्वाद मांगा है. उन्होंने निवान के अब तक के सिंगिंग सफर पर बात की है.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर सोनू निगम ने अपने बेटे की एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ सोनू ने कैप्शन में लिखा- ”दिवाली के इस पावन मौके पर निवान ने संगीत की दुनिया में अपने कदम रख लिए हैं. अपने पिता और दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने इस विधा में खुद को एक्सप्लोर करने का फैसला लिया है. एक गोलमटोल लड़के से एक फिट और यंग मैन बनने तक, जो अपने पिता के सामने गाने में भी बहुत शर्माता था, जिसने अपने वोकल कोच के कहने पर हर दिन 16 घंटे रियाज किया और जिसने पू बियर संग स्टूडियो में एक ही टेक में रिकॉर्डिंग पूरी कर ली.”
उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें…
एक ऐसा लड़का जो 3 मिनट की जॉगिंग भी नहीं कर पाता था और वही लड़का जिसने अपनी स्किल्स सुधारने के लिए घंटों डांस प्रेक्टिस की. निवान मे वाकई में हमारी फैमिली को शुक्रगुजार और खुश महसूस कराया है. स्टूडियो में 4 साल की उम्र में कोल्हावेरी डी गाने से लेकर साढ़े चार साल की उम्र में स्टेज पर अभी मुझमे कहीं गाने तक, वो सौभाग्यशाली है कि उसे असीम प्यार मिला. हमारे बेटे को दुआएं दें कि वो संगीत के अपने इस नए सफर को मेहनत, स्वाभिमान, लगन और विनम्रता के साथ पूरा करे. उसे अपना प्यार दें. यहां निवान निगम की स्लाइड प्रस्तुत है.

