Ramayana Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म ने 4 दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखा दी है. दिवाली की व्यस्तता के बीच भी इस फिल्म को फैंस ने पसंद किया है और विदेशों में भी इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला है. फिल्म के पहले पार्ट का बजट 2000 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. वहीं इसके मुकाबले इस फिल्म ने रिलीज के 4 दिन में उम्मीद के मुताबिक कमाई कर के दिखा दी है. वहीं भारत में अभी भी दिवाली और छठ के त्योहार की छुट्टियां हैं. ऐसे में इस फिल्म को आगे भी फायदा मिलते रहने की उम्मीद है.
रामायण ने काफी शानदार कलेक्शन किया है और 4 दिन में ही 500 करोड़ कमाकर देश की 15 शानदार फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने किन 15 फिल्मों का 4 दिन में ही खेल तमाम कर दिया है और उनके लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल गई है.
रामायण ने कितने कमाए?
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म ने सिनेमाघरों में पहले दिन से ही अपनी बादशाहत दिखानी शुरू कर दी थी. और अब 4 दिनों में इस फिल्म ने अपनी कमाई से चौंका दिया है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन भारत में कुल 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी अपना दम दिखाया है और 45 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. इसे जोड़ लिया जाए तो फिल्म ने 4 दिनों में नेट कलेक्शन के तौर पर 238.35 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 285 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 214 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 499.20 करोड़ रुपये का हो गया है. मतलब की इस फिल्म ने जोरदार कमाई कर के दिखाई है.
किन 15 फिल्मों को रामायण ने छोड़ा पीछे?
रामायण ने 4 दिन में ही कई बड़ी फिल्मों को पार कर लिया और एक चुटकी में ही 15 फिल्मों को पीछे छोड़ गई. इस फिल्म ने सिंबा और 3 इडियट्स के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. इन दोनों ही फिल्मों ने 400 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने 408 करोड़ कमाने वाली कांतारा, 419 करोड़ कमाने वाली साहो और ब्रह्मास्त्र, 425 करोड़ कमाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस और विक्रम और 428 करोड़ रुपये कमाने वाली देवरा पार्ट 1 को भी पीछे छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें- Ravan Look: 7 किलो की ज्वैलरी, 1.8 KG का मुकुटयश के रावण लुक पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने क्या-क्या बताया
इस फिल्म ने साल 2026 की टॉप 5 फिल्मों में से एक रही सनी देओल की बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को भी पीछे छोड़ दिया जिसका कलेक्शन क्रमशः 450 करोड़ और 453 करोड़ रुपये का था. वहीं फिल्म ने आयुष्मान खुराना की अंधाधुन फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है जिसका कलेक्शन 456.89 करोड़ रुपये का था. रामायण ने 457 करोड़ कमाने वाली द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं 467 करोड़ कमाने वाली टाइगर 3 को भी पीछे छोड़ दिया है.
शाहरुख खान की डंकी भी रामायण का सामना नहीं कर सकी जो 471 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी. वहीं वॉर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के 476 करोड़ के कलेक्शन को भी रामायण ने पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ रामायण फिल्म देश की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आधार पर टॉप 35 फिल्मों में शामिल हो गई है और 34वें पोजिशन पर आ गई है. आगे भी फिल्म से ऐसे ही कुछ कमाल की उम्मीद है.

