शेयर बाजार में आज दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। रविवार की छुट्टी के बावजूद होने वाला स्पेशल ट्रेडिंग सेशन 1 घंटे का होगा। लगातार दूसरे साल दोपहर में मुहूर्त ट्रेडिंग, 5 साल से बढ़त का ट्रेंड इंडियन मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजन के दौरान होती थी। हालांकि, कारोबारियों और निवेशकों के अनुरोध पर पिछले साल से व्यवस्था बदल दी गई है। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक हुई थी। मुहूर्त ट्रेडिंग पर बीते 5 साल में बढ़त का ट्रेंड रहा है, जो 1% के अंदर ही रही है। 2022 में मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार सबसे ज्यादा 0.87% चढ़ा था। 10 नवंबर को बंद रहेगा मार्केट मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद अगले दिन सोमवार, यानी 9 नवंबर को बाजार खुलेगा, लेकिन मंगलवार 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी और सीखने के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।