Diwali Table Decoration: जब भी दिवाली पर घर में मेहमान आने वाले होते हैं, तो मैं सोचती हूं कि घर को ऐसा कैसे सजाया जाए कि हर कोई उसकी तारीफ करे. लाइट्स, फूल और रंगोली से घर तो सुंदर दिखने लगता है, लेकिन डाइनिंग टेबल की सजावट भी कम जरूरी नहीं है.

आखिर मेहमानों के साथ बैठकर खाना खाने और त्योहार की खुशियां बांटने का मजा ही अलग होता है. अगर आप भी इस बार अपनी डाइनिंग टेबल को नया और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो ये आसान आइडियाज आपके काम आ सकते हैं. 

1. खूबसूरत टेबल रनर का करें इस्तेमाल

डाइनिंग टेबल को सजाने के लिए सबसे पहले एक अच्छा टेबल रनर चुनें. दिवाली के मौके पर लाल, गोल्डन, मैरून या क्रीम रंग के रनर काफी अच्छे लगते हैं. आप अपनी टेबल के रंग और घर की सजावट के हिसाब से इसे चुन सकती हैं. इसके ऊपर कुछ छोटे फूल या सजावटी सामान रखकर टेबल को आकर्षक लुक दे सकती हैं.

PC: AI
PC: AI

2. फूलों से सजाएं टेबल (Diwali Table Decoration)

फूलों के बिना त्योहार की सजावट अधूरी लगती है. ऐसे में डाइनिंग टेबल पर ताजे गुलाब, गेंदा या दूसरे पसंदीदा फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए एक छोटा सा फूलदान लें और उसमें फूल सजाकर टेबल के बीच में रख दें.

pc: ai
pc: ai

3. दीये और कैंडल से दें खास लुक

दिवाली पर दीये और मोमबत्तियों का खास महत्व होता है. आप डाइनिंग टेबल के कोनों पर छोटे सजावटी दीये रख सकती हैं. इसके अलावा, खूबसूरत कैंडल होल्डर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. खुली आग की जगह बैटरी से चलने वाली एलईडी कैंडल भी अच्छा विकल्प हैं.

PC: AI
PC: AI

4. खूबसूरत क्रॉकरी से बढ़ाएं रौनक

टेबल की सजावट में क्रॉकरी भी अहम भूमिका निभाती है. इस मौके पर अपनी खूबसूरत प्लेट्स, कटोरी, गिलास और चम्मच बाहर निकालें. गोल्डन बॉर्डर या फ्लोरल डिजाइन वाली क्रॉकरी टेबल को फेस्टिव लुक दे सकती है.

pc: ai
pc: ai

यह भी पढ़ें: इस दिवाली घर पर बनाएं खूबसूरत 'पानी वाला दीया', देखकर हैरान रह जाएंगे मेहमान

The post इस दिवाली ऐसे सजाएं डाइनिंग टेबल, देखते ही खुश हो जाएंगे मेहमान appeared first on Prabhat Khabar.