बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में हिंदू और मुस्लिम बच्चों के जन्म से जुड़े आंकड़े साझा करते हुए शहर की जनसंख्या संरचना को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई के जनसांख्यिकीय बदलाव का अध्ययन करने के लिए एक विशेष समिति गठित करने की मांग की है.

किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि मुंबई में हिंदू और मुस्लिम बच्चों के जन्म का अनुपात 3:2 है. उन्होंने अपने पोस्ट में इन आंकड़ों के आधार पर मुंबई की जनसंख्या संरचना में बदलाव की आशंका जताई और मुस्लिम मुंबई बनने की बात कही.

2025 में जन्म के आंकड़े किए साझा

बीजेपी किरीट सोमैया के मुताबिक, वर्ष 2025 में मुंबई में 70,380 हिंदू बच्चों और 48,554 मुस्लिम बच्चों का जन्म हुआ. उन्होंने पिछले पांच वर्षों के आंकड़े भी साझा किए.

Conspiracy for
“Muslim Mumbai”

Birth Ratio in Mumbai is 3:2
3 Hindu Children against 2 Muslim Children

In the year 2025
70,380 Hindu Children Born
48,554 Muslim Children took Birth

In last 5 years
3,36,625 Hindu children took Birth
2,20,754 Muslim children took Birth

I requested CM @Dev_Fadnavis to set up a Demographic Committee to save Mumbai from becoming Muslim Mumbai

#Demography

@BJP4India @AmitShah @RSSorg

— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) November 6, 2026

सोमैया द्वारा साझा किए गए आंकड़ें

वर्ष 2025: 70,380 हिंदू और 48,554 मुस्लिम बच्चों का जन्म.

पिछले पांच वर्षों में: 3,36,625 हिंदू और 2,20,754 मुस्लिम बच्चों का जन्म.

दावा किया गया अनुपात: हिंदू और मुस्लिम बच्चों के जन्म का अनुपात 3:2।

मुख्यमंत्री से जनसांख्यिकीय समिति गठित करने की मांग

किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि मुंबई की जनसंख्या संरचना और जनसांख्यिकीय बदलाव का अध्ययन करने के लिए एक डेमोग्राफिक कमेटी गठित की जाए. उन्होंने अपने पोस्ट में मुंबई को लेकर मुस्लिम मुंबई बनने की आशंका जताई है. हालांकि, यह सोमैया का राजनीतिक दावा है.साझा किए गए जन्म संबंधी आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि और उनके आधार पर जनसंख्या में दीर्घकालिक बदलाव के निष्कर्ष के लिए आधिकारिक आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण आवश्यक है.