Jailer 2 OTT Update: रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म ने तमिल सिनेमा के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर तय किया. अभी भी इसका कलेक्शन जारी है. इसी के साथ अब सिनेमाघरों में फिल्म अपना टर्न भी पूरा करने जा रही है. वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दस्तक देने की तैयारी में है. फिल्म को थिएटर्स में तो जनता का बेशुमार प्यार मिला और विदेश में भी इसने आश्चर्यचकित कमाई कर के दिखाई.

लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म अपना जलवा कायम करने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि फिल्म की स्ट्रीमिंग को लेकर क्या डिटेल्स आई हैं और फिल्म ने थिएटर्स में कुल कितना कलेक्शन कर के दिखा दिया है.

OTT पर कब आएगी जेलर 2?

जेलर 2 की थिएट्रिकल रिलीज के साथ ही इसे अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा रहा है. फिल्म का पहला पार्ट प्राइम वीडियो पर मौजूद है. साथ ही अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी प्राइम वीडियो पर ही दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 12 नवंबर 2026 को रखा गया है. मतलब एक हफ्ते में ही फैंस अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. इसे तमिल के अलावा मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 1100 करोड़ कमाने वाली जवान के डायरेक्टर संग दोबारा काम करेंगे शाहरुख खान? फैंस एक्साइटेड

जेलर 2 ने कितने रुपये कमा लिए?

जेलर 2 की बात करें तो इस फिल्म की कमाई में इस वीकडेज गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने रिलीज के 22 दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर 467.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 546.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी 276.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 823.45 करोड़ रुपये का हो गया है. देखने वाली बात होगी कि फाइनल रन के मामले में ये फिल्म कलेक्शन को 850 करोड़ तक पहुंचा पाती है कि नहीं.