Diwali Hairstyle: दिवाली पर तैयार होने की बात हो, तो सबसे पहले कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी का ख्याल आता है. लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि बालों को किस तरह स्टाइल किया जाए. खासकर तब, जब दिन में पूजा करनी हो और शाम को दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी में जाना हो.
आप घर पर ही कुछ आसान हेयर स्टाइल बना सकती हैं, जो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे. ये हेयर स्टाइल बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आपका लुक भी खास नजर आएगा.
1. सॉफ्ट कर्ल्स हेयर स्टाइल
अगर आप दिवाली पर खुले बाल रखना पसंद करती हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए बालों को हल्का-हल्का कर्ल करें और उंगलियों की मदद से उन्हें सेट कर लें. इससे बालों को एक अच्छा वॉल्यूम भी मिलता है.

2. लो बन हेयर स्टाइल (Diwali Hairstyle)
दिवाली की पूजा के लिए लो बन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें बालों को गर्दन के पास एक साथ बांधकर जूड़ा बनाया जाता है. आप इसे सिंपल रख सकती हैं या फिर गजरे और छोटे फूलों से सजा सकती हैं.

3. हाफ अप हाफ डाउन हेयर स्टाइल
अगर आपको खुले बाल पसंद हैं, लेकिन बार-बार उन्हें संभालना अच्छा नहीं लगता, तो हाफ अप हाफ डाउन हेयर स्टाइल ट्राई करें. इसमें सिर के ऊपर के बालों को पीछे की तरफ लेकर क्लिप या रबर बैंड से बांध दिया जाता है और बाकी बाल खुले रहते हैं.

4. साइड ब्रेड हेयर स्टाइल
दिवाली पर कुछ अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो साइड ब्रेड बना सकती हैं. इसके लिए बालों को एक तरफ करके चोटी बनाएं. आप सिंपल चोटी की जगह फिशटेल या फ्रेंच ब्रेड भी बना सकती हैं. चोटी को थोड़ा ढीला रखें, ताकि बालों में अच्छा लुक आए.

5. पोनीटेल विद ट्विस्ट (Diwali Hairstyle)
अगर आपको ज्यादा समय नहीं मिलता, तो पोनीटेल विद ट्विस्ट आपके लिए अच्छा विकल्प है. सबसे पहले बालों को पीछे की तरफ बांधकर पोनीटेल बना लें. इसके बाद पोनीटेल के ऊपर बालों का एक छोटा हिस्सा लेकर रबर बैंड के चारों ओर लपेट दें और पिन से सेट कर लें.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर दिखना है सबसे अलग, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत आउटफिट
The post इस दिवाली बालों को दें नया अंदाज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ appeared first on Prabhat Khabar.

