बॉलीवुड में दिवाली का मतलब सिर्फ दीये जलाना या मिठाइयां बांटना नहीं रहा है. माया नगरी मुंबई के लिए दिवाली का मतलब हमेशा से रहा है मखमली कुर्ते, हीरों से जगमगाते लहंगे, करोड़ों का ताश (तीन पत्ती) का खेल और भोर की पहली किरण तक चलने वाली वो पार्टियां जहां बॉलीवुड के नए समीकरण बनते और बिगड़ते हैं. समय के साथ बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों का मिजाज काफी बदल चुका है. जहां 90 के दशक और 2000 की शुरुआती पार्टियों में ‘पारिवारिक मिठास’ और ‘पुराना बॉलीवुड भाईचारा’ अहमहुआ करते थे, वहीं 2026 की दिवाली पार्टियां पपराजी, रील्स और रेड-कारपेट फैशन शो का नया रूप ले चुकी हैं.

आइए, बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों के उस ऐतिहासिक सफर, पुराने दौर के सबसे आइकॉनिक जलसों और 2026 के सबसे चर्चित जश्न पर डालते हैं एक नजर. अगर पुराने जमाने की बात करें, तो बॉलीवुड में दिवाली का एक ही ठिकाना था और वो था अमिताभ बच्चन का बंगला ‘जलसा’. बच्चन परिवार की दिवाली पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए एक ‘ओपन हाउस’ हुआ करती थी. जया बच्चन का ये नियम था कि दिवाली की रात जिसे भी आना हो, उसका दिल खोलकर स्वागत है.

1. ‘जलसा’ की रात भर चलने वाली तीन-पत्ती की बाजी

पौराणिक मान्यताओं (शिव-पार्वती के चौपड़ खेलने की परंपरा) के तहत दिवाली की रात जुआ खेलना शुभ माना जाता है. इसी परंपरा को निभाते हुए बच्चन हाउस में जमीन पर मखमली गद्दे बिछाए जाते थे और बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गज—चाहे वे जितेंद्र हों, ऋषि कपूर हों या फिर यश चोपड़ा रातों-रात ताश की टेबल पर बैठते थे. टेबल पर नकदी और टोकन्स की बरसात होती थी, और सुबह 6 बजे का नाश्ता करने के बाद ही मेहमान घर लौटते थे.

2. शाहरुख खान की ‘मन्नत’ और एकता कपूर का हब

बच्चन परिवार के अलावा शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ और एकता कपूर की जुहू वाली दिवाली पार्टी सबसे मशहूर हुआ करती थी. एकता कपूर की पार्टी को बॉलीवुड की सबसे बड़ी ‘गॉसिप हब’ माना जाता था, जहां टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स एक ही छत के नीचे इकट्ठा होते थे. वहीं मन्नत में किंग खान की शाही आवभगत और बॉलीवुड दिग्गजों की मौजूदगी हर साल सुर्खियों में रहती थी.

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

2026 में दिवाली पार्टियों का बदला मिजाज

2026 के इस सीजन में, दिवाली पार्टियों का पूरा खाका बदल चुका है. अब पार्टियां सिर्फ पर्सनल मेल-जोल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक बड़ा पीआर, फैशन और सोशल मीडिया शोकेस बन चुकी हैं.

1. आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप का ‘स्टार-स्टडेड’ बाश

2026 की दिवाली में सबसे ज्यादा चर्चा आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की पार्टी की रही. आयुष्मान के घर मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड दिवाली बाश में करण जौहर, सारा अली खान, राजकुमार राव, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे पहुंचे. ये पार्टी आयुष्मान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज के साथ दोहरे जश्न के रूप में मनाई गई. सूत्रों की माने। तो इस पार्टी की इनसाइड स्टोरी यह रही कि आयुष्मान और ताहिरा ने अपने दोस्तों के साथ तड़के 5 बजे तक डांस फ्लोर पर जमकर धमाल मचाया.

2. अर्पिता खान शर्मा और रमेश तौरानी की ग्रैंड पार्टियां

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की दिवाली पार्टी इंडस्ट्री की उन चंद पार्टियों में से है, जो आज भी पुराने ‘खानदान’ वाले पारिवारिक माहौल की याद दिलाती है. इसमें सलमान खान खुद मेजबान की भूमिका में नजर आते हैं। वहीं निर्माता रमेश तौरानी की पार्टी में बॉलीवुड के पुराने और नए फिल्म मेकर्स का अनूठा मेलजोल देखने को मिलता है.

3. मनीष मल्होत्रा का ‘बॉलीवुड मेट गाला’

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी अब बॉलीवुड का अनऑफिशियल ‘मेट गाला’ बन चुकी है. अगर आप मनीष की पार्टी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि आप बॉलीवुड के टॉप ए-लिस्टर्स में शुमार हैं. हाल ही में 5 नवंबर की रात मनीष मल्होत्रा के मुंबई स्थित घर पर आयोजित इस भव्य दिवाली बाश का सबसे बड़ा आकर्षण ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रहे.

पिछले कुछ समय से चल रही अफवाहों के बीच, जब अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या का हाथ थामे रेड कारपेट पर पहुंचे, तो पैपराजी के कैमरे वहीं थम से गए। रेड और गोल्डन जरी बॉर्डर वाली साड़ी में ऐश्वर्या की शाही खूबसूरती और अभिषेक के साथ उनका यह ‘हैंड-इन-हैंड’ अपीयरेंस उस रात की सबसे बड़ी हेडलाइन बन गया.

ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस रेखा, आलिया भट्ट, किआरा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और सलमान खान जैसे दिग्गजों ने भी मनीष के इस रॉयल एथनिक बाश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

किसकी पार्टी है सबसे बेहतर और क्या बदला?

पुराने और नए दौर की तुलना करें तो तीन बड़े अंतर साफ नजर आते हैं-

प्राइवेसी vs रील्स संस्कृति: पुराने दौर में ‘जलसा’ या ‘मन्नत’ के अंदर क्या हो रहा है, ये सिर्फ अंदर मौजूद लोग ही जानते थे. कैमरे और पपराजी को अंदर आने की इजाजत नहीं थी. आज पपराजी के सामने ‘रेड-कारपेट पोजिंग’ और इंस्टाग्राम रील्स ही पार्टी का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुके हैं.

ताश की बाजी vs फैशन शो: पहले पार्टियों का मुख्य आकर्षण रात भर चलने वाला तीन-पत्ती का खेल और खुलकर होने वाली गपशप थी, जबकि आज डिजाइनर ड्रेसेस और क्यूरेटेड थीम मुख्य केंद्र हैं.

पारिवारिक जुड़ाव vs पीआर नेटवर्किंग: पहले की पार्टियां पारिवारिक रिश्तों को मजबूती देने का जरिया थीं, जबकि आज यह नेटवर्किंग और नए प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने का एक बड़ा जरिया बन चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Manish Malhotra Diwali Party में हाथ थामे पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, क्यूट बॉन्डिंग से जीता फैंस का दिल

किसकी दिवाली पार्टी है सबसे बेस्ट?

अगर दिल से निभाई जाने वाली मेहमाननवाज़ी और दिवाली की असली परंपरा की बात करें, तो अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ की उस पुरानी दौर की पार्टियों को कोई नहीं पछाड़ सकता, जहां सुबह तक ताश की गड्डी घूमती थी. लेकिन आज के आधुनिक दौर में, यदि मनीष मल्होत्रा की पार्टी ‘फैशन और ग्लैमर’ की क्वीन है, तो एकता कपूर, आयुष्मान खुराना और अर्पिता खान की पार्टियां असली ‘मस्ती, डांस और भाईचारे’ के लिए जानी जाती हैं.