Ramayana Opening Day Box Office Collection: रणबीर कपूर के रामायण की 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज देखने को मिली. फिल्म ने बंपर कमाई भी कर के दिखाई. अभी इसकी कमाई के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े नहीं आए हैं. लेकिन फिल्म ने भारत में पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़े हैं. मगर इस दौरान सबसे शॉकिंग बात ये है कि ये फिल्म प्रभास की आदिपुरुष फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से वंछित रह गई है. फिल्म हालांकि एक्सटेंडेड वीकेंड में और भी करिश्माई कलेक्शन कर के दिखा सकती है.

अभी तक इस फिल्म को फैंस से काफी पॉजिटिव रिव्यू मिला है. इसके वीएफएक्स और सेट्स की भव्यता की खूब तारीफ की जा रही है. इसे अभी तक के इतिहास की सबसे शानदार विजुअल्स वाली फिल्म माना जा रहा है और इसके एक्शन सीक्वेंसेज की खूब तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर के दिखाई है.

भारत में रामायण ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में 25,200 शोज से 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हिंदी में इस फिल्म ने 47.50 करोड़ कमाए हैं. वहीं कन्नड़ में फिल्म ने 7.25 करोड़ की जोरदार कमाई की है. तेलुगू में ये फिल्म 6 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं फिल्म ने तमिल में 2.60 और मलयालम में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये का रहा है. कुल मिलाकर रिलीज के पहले दिन भारत में इस फिल्म की कमाई शानदार मानी जाएगी. वहीं अभी इसके ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं.

लोगों को कैसी लग रही रामायण?

इस रामायण की खास बात है कि इसे डीप स्टेडी और प्रॉपर टाइम कन्ज्यूम करने के बाद बनाया गया है. फिल्म में हर किरदार को पूरी डिटेलिंग के साथ दिखाया गया है जो फैंस को रास आ रहा है. वहीं भव्य सेट्स और दिल दहला देने वाले एक्शन सीक्वेंसेज के जरिए इस फिल्म ने लोगों के मन में एक अलग छाप छोड़ी है. हॉलीवुड की टॉप एक्शन माइथोलॉजिकल मूवीज से इसकी तुलना की जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि अपने पहले वीकेंड में ये फिल्म कैसी कमाई करती है और विदेशों में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

ये भी पढ़ें- 1100 करोड़ कमाने वाली जवान के डायरेक्टर संग दोबारा काम करेंगे शाहरुख खान? फैंस एक्साइटेड

पठान का रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन आदिपुरुष से पिछड़ गई

रामायण ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 57 करोड़ कमाने वाली पठान और 63 करोड़ कमाने वाली एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ा है. फिल्म ने अजय देवगन की दृश्यम 3 के 62 करोड़ के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. लेकिन फिल्म दो बड़ी मूवीज का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है. रामायण फिल्म 86.50 करोड़ कमाने वाली आदिपुरुष के रिकॉर्ड से पीछे रह गई है. वहीं फिल्म 102 करोड़ की कमाई करने वाली धुरंधर 2 से भी काफी पीछे रह गई है.