Diwali Home Decoration: दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को सुंदर तरीके से सजाना चाहता है. कोई घर के दरवाजे पर फूलों का तोरण लगाता है, तो कोई रंगोली और दीयों से आंगन को सजाता है. घर की सजावट से त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है. लेकिन कई बार सफाई, खरीदारी और दूसरी तैयारियों के बीच सजावट के लिए ज्यादा समय नहीं बचता. ऐसे में समझ नहीं आता कि कम मेहनत में घर को सुंदर लुक कैसे दिया जाए.

अगर आप भी इस बार दिवाली की सजावट आखिरी समय में करने वाले हैं, तो कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत सारा सामान खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में पहले से मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके भी आप घर के अलग-अलग हिस्सों को सजा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 6 आइडियाज.

मिट्टी के दीये और मोमबत्तियों से सजाएं घर

मिट्टी के दीये और मोमबत्तियों  की सांकेत्क तस्वीर , PC -AI
मिट्टी के दीये और मोमबत्तियों की सांकेत्क तस्वीर , PC -AI

दिवाली पर दीयों की रोशनी घर की खूबसूरती बढ़ा देती है. ऐसे में कम समय में घर सजाने के लिए मिट्टी के दीये एक अच्छा विकल्प हैं. आप इन्हें मुख्य दरवाजे, खिड़की, बालकनी और पूजा घर के पास रख सकते हैं. अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो दीयों को अपनी पसंद के रंगों से सजा सकते हैं. इनके साथ छोटी मोमबत्तियां भी रखी जा सकती हैं. वहीं, जहां असली दीये जलाना संभव न हो, वहां एलईडी दीयों और मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

गेंदे के फूलों और आम के पत्तों से सजाएं मुख्य दरवाजा

गेंदे के फूलों और आम के पत्तों  से सजे दरवाजे की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
गेंदे के फूलों और आम के पत्तों से सजे दरवाजे की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

घर में आने वाले मेहमानों की नजर सबसे पहले मुख्य दरवाजे पर पड़ती है. इसलिए इसकी सजावट पर थोड़ा ध्यान देना अच्छा रहेगा. आप दरवाजे पर गेंदे के फूलों की माला लगा सकते हैं. इसके साथ आम के पत्तों का तोरण भी अच्छा लगेगा. अगर बाजार जाने का समय नहीं है, तो घर पर ही फूलों को धागे में पिरोकर माला तैयार कर सकते हैं. ताजे फूल नहीं मिल रहे हैं, तो नकली फूलों से भी दरवाजे को सजा सकते हैं.

फेयरी लाइट्स से चमकाएं घर के कोने

फेयरी लाइट्स से सजे बालकनी की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
फेयरी लाइट्स से सजे बालकनी की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये छोटी-छोटी लाइट्स कम समय में घर को सुंदर लुक देती हैं. आप इन्हें बालकनी की रेलिंग, खिड़कियों, पर्दों और दीवारों के आसपास लगा सकते हैं. बाजार में पीली, सफेद और कई रंगों वाली लाइट्स मिलती हैं. आप अपने घर की सजावट के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं. इनसे घर के छोटे-छोटे कोने भी खूबसूरत नजर आएंगे.

फूलों और चावल से बनाएं सुंदर रंगोली

फूलों और चावल की रंगोली , PC -AI
फूलों और चावल की रंगोली , PC -AI

दिवाली पर रंगोली बनाने से घर का आंगन और दरवाजा दोनों सुंदर दिखते हैं. अगर आपके पास बाजार से रंगोली के रंग खरीदने का समय नहीं है, तो घर में मौजूद चीजों से भी रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए चावल को अलग-अलग रंगों में रंगकर इस्तेमाल करें. आप गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से भी सुंदर डिजाइन बना सकते हैं. साथ में छोटे रंगीन दीये रखने से रंगोली और अच्छी लगेगी. जल्दी रंगोली बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले स्टेंसिल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

पुराने जार और बोतलों का करें सजावट में यूज

जार और बोतलों की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
जार और बोतलों की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

घर में रखे पुराने कांच के जार और बोतलों को फेंकने की बजाय उनसे सजावट का सामान बना सकते हैं. इसके लिए बोतल के अंदर छोटी बैटरी वाली फेयरी लाइट्स डालें और बाहर से रंगीन रिबन बांध दें. इससे एक सुंदर लाइट डेकोरेशन तैयार हो जाएगा. इसके अलावा, किसी छोटी ट्रे में फूलों की पंखुड़ियां, दीये और मोमबत्तियां रखकर सेंटर टेबल सजा सकते हैं. इस तरह बिना ज्यादा खर्च किए घर को नया लुक दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर ट्राई करें ये 5 रंगोली, मिनटों में सज जाएगा घर का आंगन

The post दिवाली पर सजावट का नहीं है समय? इन 6 तरीकों से घर को बनाएं जगमग appeared first on Prabhat Khabar.