बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्में चलने के लिए नसीब जरूरी होता है. ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि कई फिल्में बढ़िया कंटेंट और कलाकारों की अच्छी परफॉर्मेंस के बाद भी सिनेमाघरों में परफॉर्म नहीं कर पाती हैं. चाहें उन फिल्मों का प्रमोशन ठीक से ना होता हो या फिर कोई बड़ी स्टार अपील ना हो तो फिल्मों को ऑडियंस इकट्ठा करने में काफी मेहनत लगती है. ऐसा ही पुष्पा फिल्म के विलेन फहद फासिल की फिल्म डोन्ट ट्रबल द ट्रबल के साथ देखने को मिल रहा है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन फिल्म को जनता का काफी ढीला रिस्पॉन्स मिला.
इस फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं की इसलिए रिलीज के 4 हफ्तों के अंदर ही इसे साइडलाइन किया गया है. फिल्म को लेकिन तुरंत ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. अब ये फिल्म आप घर बैठे फ्री में देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने कितनी कमाई की थी और ओटीटी पर अब आप इसे कहां देख सकते हैं.
किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है फिल्म?
डोन्ट ट्रबल द ट्रबल फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखा जा सकता है. इसे तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी 5 भाषाओं में देखा जा सकता है. डोन्ट ट्रबल द ट्रबल ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 हफ्तों में 5.5 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई. फिल्म को फ्लॉप माना जा रहा है क्योंकि ये अपना बजट भी रिकवर नहीं कर सकी. अब देखने वाली बात होगी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
कई लोगों ने की फिल्म की तारीफ
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर है जो पैसे की लालच में एक किडनैपिकिंग करता है लेकिन उसे बाद में पता चलता है कि जिसे उसने किडनैप किया है उसके पास सुपरनेचुरल पावर है. इसके बाद फिल्म का असली ट्विस्ट शुरू होता है. फिल्म का निर्देशन शशांक येलेती ने किया है और इसी फिल्म से वे एक निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू भी कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में सौरभ सचदेव, ससरा पालेकर, महेश मांजरेकर ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म के प्रमोशन में एस एस राजामौली ने भी अहम भूमिका निभाई थी और इसकी तारीफ की थी. लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी. खास बात ये है कि नानी, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू जैसे बड़े एक्टर इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. अब देखने वाली बात होगी कि ओटीटी पर ये फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है.

