भारतीय सिनेमा ही एक ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जिसमें सिचुएशनल गानों की भरमार रहती है. हॉलीवुड और अन्य सिनेमा में ऐसा कम ही देखने को मिलता है. लेकिन बॉलीवुड साउथ और इंडियन सिनेमा की अन्य इंडस्ट्रियों में ऐसा देखने को मिलता है कि हर फिल्म में 4-5 गानें तो होते ही हैं. बहुत कम ही फिल्में ऐसी होती हैं जिसमें 3 या उससे कम गाने होते हैं. मगर कुछ गानें इंडस्ट्री में ऐसे भी बने हैं जो रिकॉर्ड ब्रेकिंग रहे हैं. यानी वे इतने लंबे रहे हैं कि जितने में एक शॉर्ट फिल्म बनकर तैयार हो जाती है.
ताज्जुब की बात तो ये है कि इमें संदेशे आते हैं सॉन्ग नहीं है जिसे लंबे गानों में से एक माना जाता है. ये गाना 9 मिनट 5 सेकंड लंबा है. भले ही ये गाना लंबा हो लेकिन फिर भी ये टॉप 5 लॉन्गेस्ट सॉन्ग्स की लिस्ट में अपनी जगह सुनिश्चित नहीं कर सका. ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 5 सबसे लंबे गाने कौन से हैं. इन सारे गानों की ये खासियत है कि ये 10 मिनट से लंबे हैं.
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गाना काफी पॉपुलर रहा था और फिल्म का टाइटल भी यही था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था. फिल्म का गाना 20 मिनट लंबा था और इसे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा गाना माना जाता है. ये गाना फिल्म में 3 अलग-अलग पार्ट्स में दिखाया गया था. वहीं इसे उदित नारायण, सोनू निगम, अल्का यागनिक, कैलाश खेर, सुदेश भोसले, अनु मलिक और समीर ने गाया था.
मैं कहीं भी रहूं गाना लेओसी कारगिल फिल्म का था. इसकी एक्चुअल लेंथ 12 मिनट 51 सेकंड की थी. ये गाना भी देशभक्ति के मशहूर गानों में से एक है. फिल्म के इस गाने को उदित नारायण और सोनू निगम समेत कई सारे कलाकारों ने मिलकर गाया था. गाने को आशुतोष राणा, मनोज बाजपेयी, दिव्या दत्ता और महिमा चौधरी पर फिल्माया गया था.
द मेडले सॉन्ग मुझसे शादी करोगी फिल्म का था. इस गाने में करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी. ये गाना 12 मिनट 11 सेकंड लंबा था. फिल्म का ये गाना उदिन नारायण, सोनू निगम, लता मंगेशकर और पमेला चोपड़ा ने मिलकर गाया था. बॉलीवुड के सबसे लॉन्गेस्ट गानों में ये गाना तीसरे नंबर पर आता है.
सुनो जी दुल्हन गाना किसी पहचान की मोहताज नहीं है. ये गाना हम साथ साथ हैं फिल्म का इंट्रोडक्ट्री गाना था जिसमें एक नई-नवेली बहू के सामने ज्वाइंट फैमिली के किरदारों को रोचक अंदाज में दिखाया जाता है. ये गाना 11 मिनट 36 सेकंड लंबा तो है लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो आपका मन कभी नहीं भरेगा. इस गाने को हरिहरण, प्रीतम राव, घनश्याम, वासवानी, संतोष तिवारी और रविंदर रावल ने गाया था.
आपके कमरे में एक रोमांटिक सॉन्ग था जो 70s के दशक में आई फिल्म यादों की बारात फिल्म का था. ये गाना 11 मिनट 7 सेकंड लंबा था. गाने को आशा भोसले, किशोर कुमार और आर डी बर्मन ने गाया था. ये एक मॉडर्न धुन पर बना गाना था और अपने समय में कॉलेज डेज का फेवरेट सॉन्ग माना जाता था. इसे जीनत अमान, विजय अरोड़ा और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था. वहीं इसमें तारिक खान भी अहम हिस्सा थे.

