रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर दबंग सलमान खान की धमाकेदार वापसी हो चुकी है. घर में लौटते ही सलमान खान ने यूट्यूबर व गेमर स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) की क्लास लगानी शुरू कर दी. पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और स्काउट के बीच बने ‘भाई-बहन’ के रिश्ते, मसाज विवाद और उसके बाद उभरे ड्रामे पर सलमान ने स्काउट को जमकर आड़े हाथों लिया. सलमान खान ने नेशनल टेलीविजन पर स्काउट के दोहरे रवैये को उजागर करते हुए उन्हें उनकी गलतियों और गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव के लिए खरी-खोटी सुनाई.

वीकेंड का वार में सलमान खान ने सीधे स्काउट को कटघरे में खड़ा करते हुए उनके व्यवहार पर सवाल दागे.सलमान ने तल्ख तेवरों में कहा,”इस शो में ‘बहन’ शब्द ही पनौती है. स्काउट, एक बात तो आपने प्रूफ कर दी है कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो. आप जिसे ‘बहन जैसी दोस्त’ कहते हैं, उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड तक नहीं कर पाए! आपको बताया गया कि उसने तुम्हें इमोशनली मैनिपुलेट किया और फंसाया… आर यू एन इडियट? आर यू एन बेवकूफ? आई डोंट अंडरस्टैंड, आप लोग दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हैं?”

सलमान के निशाने कर स्काउट

सलमान खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने स्काउट द्वारा रिश्ते में दी गई झूठी उम्मीदों पर भी सीधे प्रहार किया. सलमान ने कहा, “जब कट ऑफ करने को कहा गया, तो आपसे लव से दूरी नहीं सही जा रही थी. ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया, लेकिन रिश्ता वहीं पर मसाज नहीं. अगर आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं!”

पिछले वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी और काशवी ने उठाया था मुद्दा

इस पूरे विवाद की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई थी, जब सलमान खान की जगह निर्देशक रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट किया था. रोहित शेट्टी ने घर के अंदर स्काउट द्वारा लव गिल को दी जाने वाली ‘कंबल में मसाज’ और भाई बहन के नाम पर नजर आने वाली उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए थे. रोहित ने दोनों को समझाया था कि नेशनल टीवी पर उनका यह बर्ताव दर्शकों के बीच गलत संदेश भेज रहा है. इसी दौरान स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी शो में स्पेशल गेस्ट बनकर एंट्री ली थी. काशवी ने लव गिल पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने स्काउट को अपने जाल में फंसाया और मैनिपुलेट किया. काशवी ने स्काउट को लव से दूरी बनाने और अपनी लाइफ से कट ऑफ करने की हिदायत दी थी. उस दौरान लव गिल बुरी तरह टूट गई थीं और रोते हुए अपने कैरेक्टर पर उठे सवालों का दुख जताया था, जबकि स्काउट अपनी उस ‘दोस्त’ के पक्ष में खड़े होने में पूरी तरह नाकाम रहे थे.

ये भी पढ़ें- अभिजीत सावंत ने काजी तौकीर से की अपने सफर की तुलना, बोले- लोगों ने हमें भी नहीं बख्शा

सलमान ने स्काउट को ठहराया जिम्मेदार, दिखाई सच्चाई

इस हफ्ते सलमान खान ने मामले की कमान संभालते ही पूरी कहानी का रुख बदल दिया. सलमान ने स्पष्ट किया कि सारा दोष लव गिल पर मढ़ना और खुद को मासूम दिखाना गलत है.सलमान ने स्काउट को आईना दिखाते हुए समझाया कि उन्होंने खुद अपनी सीमाएं लांघीं, फर्जी वादे किए और जब बाहर सवाल उठे तो सारा इल्जाम लड़की और शो पर डाल दिया. सलमान ने दोनों को ये समझाने की कोशिश कि किसी भी रिश्ते में जिम्मेदारी दोनों तरफ की होती है और अपने फायदे के लिए किसी दूसरे के चरित्र को दांव पर लगाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.