डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश बॉलीवुड सिनेमा के लिए साल 2026 में एक वरदान साबित हुई. इसके पीछे के कई कारण है. सबसे पहला कारण तो ये है कि इस फिल्म ने छोटे बजट की फिल्मों को ये हौसला दिया कि वे सिनेमाघरों में कम बजट और बुरी शुरुआत के बाद भी जोरदार वापसी कर सकती हैं और अच्छी कमाई कर के दिखा सकती हैं. दूसरा इस फिल्म ने ऑडियंस को भी ये सीख दी कि किसी भी मूवी को उसके कवर से जज ना करें. छोटे बजट की फिल्में भी बिना प्रमोशन के रिलीज हुई फिल्में भी शानदार प्रदर्शन करने का दम रखती हैं.

इसी के साथ हनुमान अंश फिल्म ने ये भी बताया कि बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार होते हैं और मेकर्स को अंत तक हार नहीं माननी चाहिए. इसके अलावा इस फिल्म ने ही ये भी बताया कि माइथोलॉजिकल और डिवोशनल फिल्में आज के दौर की जरूरत भी हैं और इस स्ट्रेस भरे माहौल में लोगों के अंदर पॉजिटिविटी जगाने का एक माध्यम भी हैं. 12 हफ्ते से ज्यादा समय बिताने के बाद अब ये मूवी लगभग ज्यादातर थिएटर्स से हटाई जा चुकी है और कहीं-कहीं ही लगी है. वो भी पक्की संभावना है कि रामायण की रिलीज के साथ ये फिल्म सिनेमाघरों से पूरी तरह से हट जाएगी. इसका कलेक्शन भी अब औसतन 10-20 लाख हो रहा है. ऐसे में फिल्म लगभग अपने फाइनल कलेक्शन से जरा सी दूर है. आइए जानते हैं कि सिनेमाघरों में इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है. क्योंकि जितना इस फिल्म ने अभी तक कमाया होगा उसका फाइनल कलेक्शन भी ज्यादा नहीं होगा.

हनुमान अंश ने कितने कमा लिए?

रिपोर्ट्स की मानें तो हनुमान अंश फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में लगभग 85 दिनों में 342.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 403.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने विदेश से 48.70 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है. इसी के साथ इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 452.56 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 करोड़ रुपये का था. उस लिहाज से फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले 226 गुना ज्यादा कमाई कर के दिखा दी है.

ये भी पढ़ें- Box Office: रजनीकांत की जेलर 2 ने किया आमिर खान की PK का खेल तमाम, अब ये 3 फिल्में हैं अगला टारगेट

टॉप 5 फिल्मों में हनुमान अंश

इस शानदार कलेक्शन के साथ ही ये फिल्म साल 2026 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल है. इस लिस्ट में ये फिल्म चौथे नंबर पर है. 2026 में अब तक जिन 5 फिल्मों ने सबसे बेहतर परफॉर्म किया है उसमें 1850 करोड़ के आस-पास के कलेक्शन के साथ हनुमान अंश फिल्म टॉप पर है. वहीं जेलर 2 अब 775 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है. अजय देवगन की दृश्यम 3 इस लिस्ट में 580 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं चौथा नंबर हनुमान अंश फिल्म का है. पांचवे नंबर पर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 है जिसकी कमाई 440 करोड़ रुपये के आसपास है.