दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 1 नवम्बर, 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रैली के आयोजन, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, मीडिया प्रबंधन और कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित नेताओं के साथ तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की.
देवेंद्र यादव ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ रैली केवल कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की एक निर्णायक आवाज है. आज देश में मताधिकार की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की ताकत और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष कर रही है.
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रभारी क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, सीडब्ल्यूसी सदस्य एन रघुवीर रेड्डी, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ़, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मो उस्मान सहित भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ रैली
देंवेंद्र यादव ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ रैली दिल्ली में हो रही है, इसके चलते इसके आयोजन और सफलता की जिम्मेदारी दिल्ली कांग्रेस को मिली है और सभी तरह की तैयारियों के लिए 20 कमेटियों का भी गठन किया है. रैली के आयोजन के लिए दिल्ली कांग्रेस के छोटे-बड़े नेता, कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभा रहे है.
मौलिक सुविधाएं देने की जिम्मेदारी
कार्यक्रम के आयोजन से लेकर देश भर से आने वाले लोगों को नियंत्रित करने, आगंतुकों को हर तरह की मौलिक सुविधाएं देने की जिम्मेदारी दिल्ली कांग्रेस निभा रही है. उन्होंने कहा कि 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद के साथ हमने उनके बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम कर लिया गया है.
संविधान और लोकतंत्र बचाने का अभियान
देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के संविधान और लोकतंत्र बचाने के अभियान के साथ जहां पूरा गरीब, मजदूर, किसान, पेशेवर लोग जुड़ रहे है. वहीं छात्र संगठनों के रामलीला मैदान की रैली में शामिल होने की घोषणा, कांग्रेस नेतृत्व और गठबंधन में विश्वास जताना है. बीजेपी की तानाशाही और एकपक्ष नीति के कारण छात्र अभिव्यक्ति और विचारों की आजादी के लिए ही अपनी आवाज बुलंद करके सड़कों पर उतर कर एसआईआर प्रक्रिया और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन से जुड़कर राहुल गांधी जी को बुलंद कर रहे है.
उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई हर देशवासी के वोट की रक्षा की लड़ाई है, जिसे तब तक जारी रखा जाएगा जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे देते और बीजेपी उन्हें जेल नही भेज देती.

