सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर भारत में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जाता है. दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “उनकी जयंती के अवसर पर, ‘अखंड भारत’ के निर्माता और देश के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल को सादर नमन. उन्होंने अपना जीवन एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. भारत माता की सेवा में उनका त्याग और समर्पण, एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है.”
इस खास मौके पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मैराथन में युवाओं, छात्रों और स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.
‘सरदार साहब ने आज के ‘अखंड भारत’ के नक्शे की नींव रखी’
‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि जब से प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते आ रहे हैं. वे एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने न केवल देश के इतिहास को बदला, बल्कि इसके भूगोल को भी आकार दिया. कई रियासतों को एक साथ जोड़ने के कठिन कार्य को पूरा करते हुए, उन्हें एक धागे में पिरोए गए मोतियों की तरह एक साथ लाकर, सरदार साहब ने आज के ‘अखंड भारत’ के नक्शे की नींव रखी. उन्होंने न केवल भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए सफल प्रयास किए, बल्कि इन सभी तत्वों को एक साथ लाकर पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो दिया.”
’31 दिसंबर 2029 तक बनाएंगे बनाएंगे नशा मुक्त भारत’
उन्होंने कहा, “इस साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद के साये से बाहर निकल आया है और अब एक नशा-मुक्त राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. आज, सरदार पटेल की जयंती पर, मैं पूरे देश के लोगों से उस लक्ष्य के लिए अपील करता हूं जो हमने तय किया है. 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाना. प्रधानमंत्री द्वारा सोचे गए ‘विकसित भारत’ का सपना, एक ‘नशा-मुक्त भारत’ के निर्माण से ही शुरू होता है.”
गृह मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं और बड़े मुकाम हासिल किए गए हैं. इनमें अनुच्छेद 370 को हटाना (जिसने कश्मीर को भारत के साथ मजबूती से जोड़ा), नक्सलवाद का खात्मा, और’एक राष्ट्र, एक कर’) को लागू करना शामिल है. हालांकि ऐसे कई अहम काम पूरे किए गए हैं, लेकिन एक नशा-मुक्त भारत का निर्माण सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. ये एक ऐसी उपलब्धि जो हमारे युवाओं और हमारे देश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, “On 31 March this year, the country has moved beyond the shadow of Naxalism and is now advancing toward becoming a drug-free nation. Today, on the birth anniversary of Sardar Patel, I appeal to the people across the nation regarding the goal we have set: to make the country completely free from drugs by December 31, 2029. The vision of a ‘Viksit Bharat’, as envisioned by the Prime Minister, begins with the creation of a ‘Nasha-mukt Bharat’ (Drug-free India).”
He adds, “During PM Modis tenure, many significant decisions have been taken and major milestones achieved, such as the abrogation of Article 370, which firmly integrated Kashmir with India; the eradication of Naxalism; and the implementation of a unified tax system (‘One Nation, One Tax’). While many such significant tasks have been accomplished, the creation of a drug-free India will stand out as the most consequential achievement, one that is vital for the youth and the future of our nation.”
— ANI (@ANI) October 31, 2026
गृह मंत्री ने कहा, “आजादी के समय, दुनिया भर के राजनीतिक विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत बिखर जाएगा. फिर भी, आजादी के बाद के 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने वह कर दिखाया जिसे हर कोई असंभव मानता था. यह एक ऐसा कारनामा था जिसे नेताओं का एक समूह मिलकर भी शायद पूरी जिंदगी में न कर पाता; लेकिन सिर्फ 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने एक अखंड भारत का निर्माण किया. सरदार पटेल द्वारा परिकल्पित और निर्मित भारत आज दुनिया के सामने गर्व के साथ खड़ा है.”
इसके साथ ही मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मैराथन में युवाओं, छात्रों और स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.

