Last Week Wedding Preparation Tips: शादी की तारीख जैसे-जैसे करीब आती है, दुल्हन की एक्साइटमेंट के साथ-साथ घबराहट भी बढ़ने लगती है. कभी लहंगे की फिटिंग की चिंता, तो कभी मेकअप और ज्वेलरी की तैयारी. इस बीच घर में मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है. ऐसे में कई बार दुल्हन अपनी सेहत और स्किन का ध्यान रखना भूल जाती है.

फिर शादी वाले दिन थकान चेहरे पर नजर आने लगती है. अगर आपकी भी शादी में अब सिर्फ एक हफ्ता बचा है, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं कि शादी से सात दिन पहले क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.

1. स्किन पर नए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल न करें

शादी से पहले हर दुल्हन चाहती है कि उसकी स्किन चमकती हुई नजर आए. इसके लिए कई लड़कियां आखिरी दिनों में नए फेस पैक, सीरम और क्रीम आजमाने लगती हैं. लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है.

किसी नए प्रोडक्ट से एलर्जी, खुजली या पिंपल्स हो सकते हैं. इसलिए अपनी रोज की स्किन केयर रूटीन ही फॉलो करें. चेहरे को साफ रखें और मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.

2. नींद के साथ समझौता न करें

शादी की तैयारियों में देर रात तक जागना आम बात है. कभी रिश्तेदारों से मिलना, तो कभी शॉपिंग और पैकिंग का काम. लेकिन इस चक्कर में नींद पूरी करना न भूलें. रोजाना 7-9 घंटे की नींद (Last Week Wedding Preparation Tips) लेने की कोशिश करें. इससे थकान कम होगी और चेहरे पर भी ताजगी नजर आएगी.

3. खाने-पीने में लापरवाही न करें

कई दुल्हनें शादी के लहंगे में फिट आने के लिए आखिरी हफ्ते में खाना कम कर देती हैं. कुछ तो क्रैश डाइट तक शुरू कर देती हैं. ऐसा बिल्कुल न करें. इससे कमजोरी, चक्कर और चिड़चिड़ापन हो सकता है. खाने में फल, हरी सब्जियां, दाल, दही और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें. साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीती रहें.

4. आखिरी समय पर हेयर एक्सपेरिमेंट से बचें

शादी से ठीक पहले बालों को नया लुक देने के चक्कर में हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या कोई नया ट्रीटमेंट न करवाएं. इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है या मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल सकता. अगर हेयरकट या कलर करवाना है, तो पहले से ट्राई किए हुए स्टाइल को ही चुनें.

5. शादी की जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें

आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए शादी से एक हफ्ते पहले ही जरूरी सामान चेक कर लें. लहंगा, ब्लाउज, फुटवियर, ज्वेलरी, मेकअप और शादी के दूसरे आउटफिट एक जगह रख लें.

6. बहुत ज्यादा थकाने वाले काम न करें

शादी से पहले घर में कई जिम्मेदारियां होती हैं, लेकिन हर काम खुद करने की कोशिश न करें. शॉपिंग, मेहमानों की देखभाल और दूसरी तैयारियों में परिवार की मदद लें. इस दौरान थोड़ा समय अपने लिए (Last Week Wedding Preparation Tips) भी निकालें. हल्की वॉक करें, पसंदीदा गाने सुनें या आराम से बैठकर अपनी पसंद की किताब पढ़ें.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में बनने वाली हैं दुल्हन? तो शादी से पहले ही शुरू कर दें स्किन की देखभाल, अपनाएं ये 5 सिंपल स्किनकेयर रूटीन

The post शादी में बचा है सिर्फ एक हफ्ता? दुल्हनें बिना स्ट्रेस इन 6 बातों का रखें ध्यान appeared first on Prabhat Khabar.