Amla Chutney Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे आंवले मिलने लगे हैं. आंवला सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और इसमें विटामिन C भी पाया जाता है. वैसे तो लोग इसका अचार, मुरब्बा और कैंडी बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसकी चटपटी चटनी ट्राई की है?

आंवले की खट्टी-मीठी चटनी खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती है कि साधारण दाल-चावल और पराठे का स्वाद भी बढ़ जाता है. आप घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से इसे तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं आंवले की चटनी बनाने का आसान तरीका.

आंवले की चटनी बनाने के लिए सामग्री

{"type":"recipeIngredient","text":" 250 ग्राम आंवला"}{"type":"recipeIngredient","text":"150 ग्राम कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा छोटा चम्मच जीरा"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा छोटा चम्मच सौंफ"}{"type":"recipeIngredient","text":"एक चुटकी हींग"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा छोटा चम्मच काला नमक"}{"type":"recipeIngredient","text":"स्वादानुसार सादा नमक"}{"type":"recipeIngredient","text":"आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर"}{"type":"recipeIngredient","text":"1 छोटा चम्मच तेल"}{"type":"recipeIngredient","text":"जरूरत के अनुसार पानी"}

Amla Chutney Recipe: कैसे बनाएं आंवले की खट्टी-मीठी चटनी?

{"type":"howToStep","text":"

 सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर बीज निकाल दें.

"}{"type":"howToStep","text":"

एक बर्तन में पानी गर्म करें और आंवले के टुकड़ों को 5-7 मिनट तक उबाल लें, ताकि वे नरम हो जाएं.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, सौंफ और हींग डालकर हल्का भून लें. इसके बाद उबले हुए आंवले डालकर कुछ मिनट तक पकाएं.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब इसमें काला नमक, सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ गुड़ और थोड़ा पानी मिलाएं. धीमी आंच पर इसे पकने दें, ताकि गुड़ अच्छी तरह घुल जाए.

"}{"type":"howToStep","text":"

जब चटनी थोड़ी गाढ़ी होने लगे और आंवले नरम होकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिल जाएं, तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा होने दें. आपकी खट्टी-मीठी आंवले की चटनी तैयार है.

"}

चटनी को स्वादिष्ट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

चटनी (Amla Chutney Recipe) में गुड़ की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकती हैं. अगर आपको ज्यादा मीठी चटनी पसंद है, तो थोड़ा और गुड़ मिला दें. वहीं, सौंफ डालने से इसमें हल्की मिठास और अच्छी खुशबू आती है.

इसे पूरी तरह ठंडा करके साफ और एयरटाइट कांच के डिब्बे में फ्रिज में रखें. पराठे, कचौड़ी और समोसे के साथ इसका स्वाद खूब अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें: ठंड में लें बिहारी स्वाद का मजा, घर पर ऐसे बनाएं मसालेदार सत्तू पराठा

The post आंवले का अचार नहीं, इस बार बनाएं खट्टी-मीठी चटनी, मिनटों में होगी तैयार appeared first on Prabhat Khabar.