Crochet Decor Ideas: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में ऊन के रंग-बिरंगे गोले और उनसे बनी चीजें खूब नजर आने लगती हैं. इस मौसम में स्वेटर, टोपी और मोजे तो हर कोई खरीदता है, लेकिन अब ऊन का इस्तेमाल सिर्फ गर्म कपड़े बनाने तक ही सीमित नहीं है. इससे घर और कमरे को सजाने के लिए भी कई सुंदर चीजें बनाई जा रही हैं. खासकर क्रोशिया से बने छोटे-छोटे डेकोर आइटम इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं. कॉफी मग कवर से लेकर मोबाइल कवर, कुशन और पौधों के गमले तक को क्रोशिया से नया लुक दिया जा सकता है. अगर आप भी इस सर्दी अपने कमरे की सजावट में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो इन क्रोशिया डेकोर आइडियाज को आजमा सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

मोबाइल कवर

क्रॉचेट मोबाइल कवर
 , PC -AI
क्रॉचेट मोबाइल कवर , PC -AI

अगर आप अपने मोबाइल को भी थोड़ा अलग लुक देना चाहती हैं, तो क्रोशिया से उसका कवर बना सकती हैं. अपनी पसंद के रंग की ऊन से मोबाइल के साइज का कवर तैयार करें. इसमें छोटे फूल या कोई सुंदर डिजाइन भी बना सकती हैं. यह मोबाइल को एक अलग लुक देगा. आप चाहें तो इसे बाजार से भी खरीद सकती हैं.

डायरी के लिए कवर

डायरी के लिए कवर , PC -AI
डायरी के लिए कवर , PC -AI

अगर आपको डायरी लिखने का शौक है, तो उसे भी क्रोशिया से सजा सकती हैं. इसके लिए डायरी के साइज का एक सुंदर कवर बनाएं और उसे डायरी पर लगा दें. आप इसमें अपने पसंद के रंग और डिजाइन रख सकती हैं. इससे आपकी डायरी बाकी चीजों से अलग दिखेगी. इसे स्टडी टेबल पर रखने से कमरे की सजावट भी अच्छी लगेगी.

पानी की बोतल का कवर

 पानी की बोतल का कवर, PC -AI
पानी की बोतल का कवर, PC -AI

अगर आपके पास पानी की कोई सिंपल बोतल है, तो उसे क्रोशिया कवर से सजा सकती हैं. इसके लिए अपनी पसंद के रंग की ऊन से बोतल के साइज का कवर बनाएं. इससे बोतल देखने में सुंदर लगेगी. आप अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

कॉफी मग का कवर

कॉफी मग का कवर, PC -AI
कॉफी मग का कवर, PC -AI

सुबह की कॉफी हो या शाम की चाय, मग का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में होता है. ऐसे में आप अपने साधारण कॉफी मग को भी सुंदर बना सकती हैं. इसके लिए क्रोशिया से एक छोटा सा कवर तैयार करें और उसे मग पर लगा दें. इससे आपका मग देखने में प्यारा लगेगा. इसे आप अपनी स्टडी टेबल या बेड के पास भी रख सकती हैं.

इंडोर प्लांट कवर

इंडोर प्लांट कवर, PC -AI
इंडोर प्लांट कवर, PC -AI

अगर आपके कमरे में छोटे-छोटे पौधे रखे हैं, तो उनके गमलों को भी क्रोशिया से सजा सकती हैं. इसके लिए गमले के साइज का कवर बनाएं और उसे गमले के ऊपर लगा दें. इससे साधारण गमला भी सुंदर दिखने लगेगा. आप इसे खिड़की, स्टडी टेबल या बेड के पास रख सकती हैं.

एयरपॉड्स होल्डर

एयरपॉड्स होल्डर, PC -AI
एयरपॉड्स होल्डर, PC -AI

छोटी-छोटी चीजों को संभालकर रखना भी जरूरी होता है. ऐसे में आप अपने एयरपॉड्स रखने के लिए क्रोशिया से एक छोटा होल्डर बना सकती हैं. इसे अपनी पसंद के रंग में तैयार करें. आप चाहें तो इसमें छोटा सा फूल या कोई प्यारा डिजाइन भी बना सकती हैं. इससे आपका एयरपॉड्स कवर देखने में सुंदर लगेगा और इसे आसानी से अपने पर्स में भी रख सकती हैं.

कुशन कवर

कुशन कवर, PC -AI
कुशन कवर, PC -AI

कमरे में रखे कुशन को भी क्रोशिया से नया लुक दिया जा सकता है. इसके लिए आप अपने पसंद के रंगों से कुशन कवर तैयार कर सकती हैं. अगर कमरे में हल्के रंग की चीजें हैं, तो ब्राइट कलर का कवर अच्छा लगेगा. इसे बेड या चेयर पर रखने से कमरे की सजावट और अच्छी दिखेगी. अगर आपको क्रोशिया बनाना नहीं आता है, तो ऐसे कवर बाजार या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं.

छोटी-सी कीचेन

कीचेन
, PC -AI
कीचेन , PC -AI

छोटी-सी कीचेन भी आपके बैग या चाबियों को एक अलग लुक दे सकती है. आजकल बाजार में कई तरह की खूबसूरत और यूनिक कीचेन मिलती हैं. इनमें क्रोशिया से बनी फूलों वाली कीचेन, छोटे टेडी बियर, तितली, दिल और रंग-बिरंगे डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं. इन्हें आप अपनी पसंद के रंग और डिजाइन में चुन सकते हैं.

अगर आप अपने बैग को थोड़ा अलग और प्यारा लुक देना चाहती हैं, तो क्रोशिया कीचेन एक अच्छा विकल्प है. इसे घर पर ऊन की मदद से खुद भी बना सकती हैं. इसके अलावा इसे दोस्तों या परिवार के सदस्यों को छोटे और प्यारे गिफ्ट के तौर पर भी दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं खुशबूदार gel air freshener, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें आसान तरीका

The post सर्दियों में ऊन से बनाएं ये प्यारे एस्थेटिक आइटम्स, मोबाइल कवर से कुशन तक दिखेगा Pinteresty appeared first on Prabhat Khabar.