Ramayana Cast: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी नमित की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: भाग 1’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. रणबीर कपूर और यश जैसे सितारों से सजी इस महागाथा की भव्यता और स्टारकास्ट की हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच दर्शकों के मन में यह जानने की उत्सुकता भी देखने को मिल रही है कि इस बड़े प्रोजेक्ट में कितने मुस्लिम कलाकारों ने काम किया है. फिल्म की स्टारकास्ट और मुख्य क्रिएटिव टीम पर नजर डालें, तो दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान के अलावा कुल 5 प्रमुख मुस्लिम चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने एक्टिंग, म्यूजिक और एडिटिंग के जरिए इस फिल्म को बनाने में अहम योगदान दिया है. फिल्म के महत्वपूर्ण किरदारों और विभागों से जुड़े हुए हैं.

रामायण के प्रमुख किरदारों में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल (दशरथ) और अनुपम खेर (जटायु) जैसे नाम शामिल हैं, उनमें कोई भी मुस्लिम अभिनेता नहीं है. हालांकि, कहानी के बेहद महत्वपूर्ण किरदारों में 3 मुस्लिम कलाकारों ने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है, फिल्म में रावण के भाई कुंभकर्ण की दमदार भूमिका पंचायत फेम एक्टर फैसल मलिक ने निभाई है. तो रानी सुनयना यानी माता सीता की मां और राजा जनक की पत्नी रानी के रूप में एक्ट्रेस छाया अली खान नजर आई हैं. लंका के प्रमुख योद्धाओं में शामिल राक्षस दूषण का किरदार एक्टर जहांगीर खान ने निभाया है.

ए.आर. रहमान के साथ बेटे ए.आर. अमीन की भी आवाज

एक्टिंग के अलावा फिल्म के म्यूजिक डिपार्टमेंट में दो बड़े मुस्लिम कलाकारों का योगदान रहा है. ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिग्गज कंपोजर हंस जिमर के साथ मिलकर ‘रामायण’ का संगीत तैयार किया है. फिल्म के एल्बम में शामिल ‘हनुमान चालीसा’, ‘राइज ऑफ असुर’, ‘जुड़ी जोड़ी’ और ‘सीताज एस्पिरेशन’ जैसे प्रमुख गीत उन्हीं के संगीत निर्देशन में बने हैं. ए.आर. रहमान के बेटे और गायक ए.आर. अमीन ने भी फिल्म के साउंडट्रैक में अपनी आवाज दी है. उन्होंने रक्षिता सुरेश, वैशाली सामंत और अंतरा नंदी के साथ मिलकर सीता पर फिल्माया गया गीत गाया है.

एडिटिंग की कमान हुजेफा लोखंडवाला के हाथों में

पर्दे के पीछे काम करने वाली मुख्य क्रिएटिव और टेक्निकल टीम में भी एक अहम नाम शामिल है. फिल्म की एडिटिंग यानी संपादन की जिम्मेदारी हुजेफा लोखंडवाला ने संभाली है.