सोनिया गांधी की बुक 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' की लॉन्चिंग सोमवार को दिल्ली में हुई. इस मौके पर सीएम विजय से लेकर अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन एवं विपक्ष के तमाम नेताओं ने शिरकत की.

Sonia And Priyanka

सोनिया गांधी की बुक लॉन्च के मौके पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का खास अंदाज दिखा. मंच पर मां-बेटी का प्यार नजर आया.बुक लॉन्च होते ही प्रियंका गांधी ने मां सोनिया को गले लगाया.

Rahul And Sonia

वहीं राहुल गांधी भी इस मौके पर हमेशा की तरह अपनी मां सोनिया को दुलारते नजर आए. उन्होंने के चेहरे को प्यार से सहलाया. दोनों में खास बॉन्डिंग मंच पर नजर आई.

Amarinder Singh

बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे. वो पहली पंक्ति में बैठे नजर आए. इसके साथ ही पूर्व हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना के साथ मौजूद रहे. पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने भी शिरकत की.

Book Launch (1)

अखिलेश यादव, थलपति विजय, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, डिंपल यादव और सुप्रिया सुले भी इस कार्यक्रम में पहुंचे. अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर की है.

Book Launch (6)

सोनिया की बुक के लॉन्चिंग इवेंट में प्रियंका गांधी का पूरा परिवार पहुंचा था. प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी इवेंट में नजर आए.

Rahul And Sonia (1)

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को एक प्रतिमा भेंट की. इस दौरान दोनों ही नेता काफी खुश नजर आए.

Book Launch (7)

इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी अपनी पत्नी निधि राजदान के साथ शामिल हुए. वहीं फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, केसी वेणुगोपाल भी इवेंट में पहुंचे.