Things to Offer Goddess Lakshmi: दिवाली की शाम घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की खास तैयारी होती है. कोई पूजा की थाली सजाता है, तो कोई फूल, मिठाई और फल जुटाने में लग जाता है. मान्यता है कि दिवाली पर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

इस दिन पूजा में कुछ खास चीजें चढ़ाने का भी महत्व बताया गया है. अगर आप भी इस दिवाली मां लक्ष्मी की पूजा करने वाले हैं, तो अपनी पूजा की थाली में इन 5 चीजों (Things to Offer Goddess Lakshmi) को जरूर शामिल करें.

1. कमल का फूल

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कमल का फूल पवित्रता, सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक है. मां लक्ष्मी को कमल पर विराजमान भी दिखाया जाता है.

इसलिए दिवाली की पूजा में उन्हें कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. अगर कमल का फूल न मिले, तो आप दूसरे ताजे फूल भी चढ़ा सकते हैं.

2. बताशे और मिठाई

किसी भी पूजा में भोग का खास महत्व होता है. दिवाली पर मां लक्ष्मी को बताशे, खीर, दूध से बनी मिठाई या घर में तैयार की गई मिठाई का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को मीठी चीजें अर्पित करने से घर में मिठास और खुशहाली बनी रहती है.

3. नारियल (Things to Offer Goddess Lakshmi)

हिंदू धर्म में नारियल को शुभ फल माना जाता है. पूजा-पाठ में इसका इस्तेमाल काफी समय से होता आ रहा है. दिवाली पर मां लक्ष्मी को नारियल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. इसे समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. आप पूजा की थाली में साबुत नारियल रख सकते हैं या फिर नारियल का भोग भी लगा सकते हैं.

4. हल्दी और अक्षत

मां लक्ष्मी की पूजा में हल्दी और अक्षत यानी साबुत चावल का भी खास महत्व है. हल्दी को शुभता और मंगल का प्रतीक माना जाता है, जबकि अक्षत पूर्णता और समृद्धि से जुड़े हैं. पूजा की थाली में थोड़ी-सी हल्दी और अक्षत जरूर रखें.

5. पान का पत्ता

पान के पत्ते को भी पूजा में शुभ माना जाता है. कई धार्मिक परंपराओं में इसे देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में पान का पत्ता शामिल कर सकते हैं. इसे पूजा की थाली में रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें. मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: दिवाली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर क्यों जलाते हैं दीया? जानें इसके पीछे की मान्यता

The post दिवाली पर मां लक्ष्मी को क्या चढ़ाएं? पूजा की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें appeared first on Prabhat Khabar.