Lauki Rabri Recipe: मिठाई खाने का मन हो, तो जरूरी नहीं कि हर बार बाजार से ही कुछ खरीदकर लाया जाए. कई बार घर में मौजूद साधारण सब्जियों से भी ऐसी स्वादिष्ट मिठाई तैयार हो जाती है, जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आए. लौकी की रबड़ी भी ऐसी ही एक मिठाई है. आमतौर पर लौकी से सब्जी, कोफ्ते या हलवा बनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी इसकी रबड़ी ट्राई की है?
दूध, लौकी, चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट्स की मदद से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होती है. आइए जानते हैं घर पर मलाईदार लौकी की रबड़ी बनाने की आसान रेसिपी.
लौकी की रबड़ी बनाने के लिए सामग्री
{"type":"recipeIngredient","text":"लौकी - 1 मध्यम आकार की"}{"type":"recipeIngredient","text":"फुल क्रीम दूध - 1 लीटर"}{"type":"recipeIngredient","text":"चीनी - आधा कप (स्वादानुसार)"}{"type":"recipeIngredient","text":"इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच"}{"type":"recipeIngredient","text":"कटे हुए बादाम - 8 से 10"}{"type":"recipeIngredient","text":"कटे हुए काजू - 8 से 10"}{"type":"recipeIngredient","text":"पिस्ता - 8 से 10"}{"type":"recipeIngredient","text":"केसर - 5 से 6 धागे"}{"type":"recipeIngredient","text":"घी - 1 छोटा चम्मच"}Lauki Rabri Recipe: ऐसे बनाएं लौकी की स्वादिष्ट रबड़ी
{"type":"howToStep","text":"सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब इसे कद्दूकस कर लें. ध्यान रखें कि लौकी के बीच में मौजूद बड़े और सख्त बीजों को निकाल दें.
"}{"type":"howToStep","text":"कद्दूकस करने के बाद लौकी को हल्के हाथों से दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें.
"}{"type":"howToStep","text":"अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें. इसे मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें.
"}{"type":"howToStep","text":"बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि लौकी कड़ाही में चिपके नहीं. जब लौकी का कच्चापन निकल जाए, तो गैस बंद कर दें.
"}{"type":"howToStep","text":"अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर उबाल लें. दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें.
"}{"type":"howToStep","text":"इसे बीच-बीच में चलाते रहें और किनारों पर जमने वाली मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहें. ऐसा करने से रबड़ी का स्वाद और बनावट अच्छी होगी.
"}{"type":"howToStep","text":"जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भुनी हुई लौकी डाल दें. अब इसे धीमी आंच पर पकने दें.
"}{"type":"howToStep","text":"बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध नीचे न लगे. करीब 10 से 15 मिनट में लौकी दूध के साथ अच्छी तरह पक जाएगी.
"}{"type":"howToStep","text":"अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डाल दें. कुछ देर और पकाएं, जब तक रबड़ी मनचाही गाढ़ी न हो जाए.
"}ठंडी या गर्म, कैसे परोसें लौकी की रबड़ी?
जब रबड़ी अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद फ्रिज में रखकर ठंडा (Lauki Rabri Recipe) कर सकते हैं. परोसने से पहले ऊपर से थोड़े कटे हुए बादाम और पिस्ता डाल दें. अगर आपको गर्म मिठाई पसंद है, तो इसे हल्का गुनगुना भी परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: न मेयोनीज की जरूरत, न चीज की, घर पर बनाएं ये 7 चटपटे सैंडविच
The post लौकी से बनाई है कभी रबड़ी? एक बार चखेंगे तो बार-बार खाने का करेगा मन appeared first on Prabhat Khabar.

