Sunny Deol On Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ जबरदस्त चर्चा में चल रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में हनुमान का रोल करने वाले एक्टर सनी देओल ने अब एक वीडियो जारी किया और पिक्चर की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ये फिल्म हॉलीवुड की फिल्मों से भी बेहतर है.

सनी देओल ने ‘रामायण’ देखने के बाद एक वीडियो जारी किया है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस से कहा कि सभी लोग ये फिल्म देखें. उन्हें इस पिक्चर का विजुअल इफेक्ट्स काफी पसंद आया. उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म हर हिंदुस्तानी के लिए है. सनी देओल ने 7 नवंबर की रात इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया. जानिए कि वीडियो में उन्होंने फिल्म पर और क्या कुछ कहा.

‘हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रामायण’

सनी देओल ने कहा, “मैं अभी-अभी अपनी ‘रामायण‘ देखकर आ रहा हूं. मुझे बहुत बहुत अच्छी लगी. और मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर ‘रामायण’ देखे. क्योंकि ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि मैं कहूं उनसे भी बेहतर है. इसके स्पेशल इफेक्ट्स तो इस तरह के हैं कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप उस दुनिया में नहीं है. आपको उस पीरियड में ले जाती है.”

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

‘विनती नहीं, हक जता रहा हूं’

उन्होंने आगे कहा, “हर एक्टर ने बहुत अच्छा काम किया है. इसलिए मैं आपसे विनती करता हूं…विनती नहीं कर रहा हूं, अपना हक जता रहा हूं, क्योंकि वाकई फिल्म बहुत अच्छी है. जाके देखिए. जय श्री राम.”

बता दें कि सनी देओल भी नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ का अहम हिस्सा हैं. वो हनुमान के रोल में हैं. हालांकि, उनका रोल फिल्म के पहले पार्ट में नहीं है. पहले पार्ट के एंड क्रेडिट सीन में बस उनकी एक छोटा सी झलक दिखाई गई है. सनी देओल, हनुमान के रोल में ‘रामायण 2’ में नजर आएंगे, जो साल 2028 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें-

मुंबई शूटिंग के लिए सबसे खराब शहरप्रलय के सेट पर हुए हंगामे के बाद बोले हंसल मेहता

रामायण ही नहीं, ये हैं इंडियन सिनेमा की 6 सबसे महंगी फिल्में, सभी का बजट है 500 करोड़ से ऊपर

‘रामायण’ ने कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की मानें तो ‘रामायण’ ने भारत में तीन दिनों में 182.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. पहले दिन 64.85, दूसरे दिन 48.05 और तीसरे दिन 69.80 करोड़ रुपये की कमाई हुई. रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, राघव जुयाल, अरुण गोविल जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.