Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी बज़ बना हुआ है. मेकर्स ने इसे बड़े पैमाने पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया है. फिल्म हर तरफ छाई हुई है. अब इस पिक्चर के तीसरे दिन (शनिवार, 7 नवंबर) की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं. दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन कलेक्शन में 45.3% का ग्रोथ देखने को मिला है.

‘रामायण‘ 5 नवंबर को रिलीज हुई. सैकनिल्क की मानें तो पहले दिन भारत में फिल्म ने 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि, दूसरे दिन कमाई में 25.9% की गिरावट दर्ज हुई और 48.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. हालांकि, तीसरे दिन फिल्म को फिर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. तीसरे दिन ‘रामायण’ ने शुरुआती दोनों दिनों की तुलना में बेहतर परफॉर्म किया है. दूसरे दिन की तुलना में 45.3% की ग्रोथ के साथ तीसरे दिन ‘रामायण’ ने 69.80 करोड़ रुपये अपने नाम किए.

‘रामायण’ की टोटल कमाई

इसी के साथ तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये नेट हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ है. फिल्म जल्द ही नेट कलेक्शन के मामले में भी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी.

दुनियाभर में ‘रामायण’ की कमाई

‘रामायण’ न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में भी छाई हुई है. वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ के भी पार जा चुका है. जहां एक तरफ तीसरे दिन भारत से फिल्म ने 64.85 करोड़ (नेट) अपने नाम किए, तो वहीं ओवरसीज से तीसरे दिन कमाई का आंकड़ा 60 करोड़ (ग्रॉस) है.

ये भी पढ़ें-

मुंबई शूटिंग के लिए सबसे खराब शहरप्रलय के सेट पर हुए हंगामे के बाद बोले हंसल मेहता

रामायण ही नहीं, ये हैं इंडियन सिनेमा की 6 सबसे महंगी फिल्में, सभी का बजट है 500 करोड़ से ऊपर

इससे पहले शुरुआती दो दिनों में ओवरसीज से 97.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ था. यानी तीन दिनों में विदेशों से टोटल 157.25 करोड़ (ग्रॉस) रुपये की कमाई हुई. इस तरह ओवरसीज+इंडिया की ग्रॉस कमाई को मिलाकर तीन दिनों में वर्ल्डवाइड ‘रामायण’ ने 375.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आगे इस फिल्म से और भी बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद लगाई जा रही है. देखना होगा कि कमाई का सिलसिला कहां तक जाता है.