मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की दिवाली पार्टी में सितारों का मेला देखने को मिला है. श्वेता तिवारी, रोनित रॉय, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी समेत और भी कई बड़े चेहरे पार्टी का हिस्सा बने. अब कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ये तमाम सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं.

इस दिवाली पार्टी में मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में मिस्टर बजाज का रोल करने वाले एक्टर रोनित रॉय और प्रेरणा का किरदार निभाने वाली श्वेता तिवारी का रीयूनियन हुआ. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें रोनित उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं.

रोनित रॉय ने खुद दिवाली पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि वो इस पार्टी में ज्यादा देर नहीं रुक पाए, क्योंकि सुबह उन्हें काम पर भी जाना था. इस पार्टी में मनीष पॉल भी शामिल हुए. वो भी रोनित के साथ दिख रहे हैं.

एक दूसरी तस्वीर में रोनित रॉय के साथ मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी और शिल्पा के पति राज कुंद्रा नजर आ रहे हैं. दिवाली को लेकर सभी काफी खुश दिख रहे हैं. मनीष मल्होत्रा भी एकता कपूर की पार्टी में शामिल हुए.

रोनित रॉय ने मनीषा मल्होत्रा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की बधाई दी है. ये तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस इन सभी स्टार्स को भी दिवाली विश कर रहे हैं.

फोटोज शेयर करते हुए रोनित रॉय ने कैप्शन में लिखा, "ज्यादा 'अबाउट लास्ट नाइट' वाला हुआ नहीं, क्योंकि जल्दी निकलना पड़ा. कल सुबह जल्दी काम है. हां दिवाली के दिन भी. अच्छा है ना...शुभ दिन पर शुभ समय का शुभ इस्तेमाल. चलो शुभ दिवाली और शुभ रात्रि. पहली फोटो खास तौर पर प्रेरणा-बजाज के फैंस के लिए है."

